- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- बंग समाज की शोभायात्रा में दिखी...
जबलपुर न्यूज: बंग समाज की शोभायात्रा में दिखी बंगाल की संस्कृति और परंपरा,
डिजिटल डेस्क जबलपुर।
हाथाें में धुनुची लिए नृत्य करती महिलाएं और ढाक की थाप...ने हर किसी को मोहित किया। पारंपरिक परिधान और सिंदूर खेला की रस्म ने उत्सव के महत्व को बताया। यह अवसर रहा बंग समाज द्वारा मां दुर्गा की नौ दिनों की अराधना के बाद विदाई का। इस अवसर पर महिलाओं ने मां को सिंदूरदान कर आपस में एक दूसरे के साथ होली खेलकर मिठाई खिलाई। सायंकाल गोधूली बेला में 19 बंग प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान बंग समाज जबलपुर के सचिव सुजीत बैनर्जी एवं अध्यक्ष मुक्ता रॉय अादि का सहयाेग रहा। (आर-6)
लाल किनारा सफेद साड़ी...
सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन सिटी बंगाली क्लब में सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक बंगाली वेशभूषा में शामिल महिलाओं ने सफेद रंग में लाल किनारा वाली साड़ी धारण की। ढाक की थाप पर महिलाओं ने नृत्य किया। शोभायात्रा में बंगाली संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की मनोहारी झलक देखने को मिली। मां को विदाई देते हुए सभी की आंखें नम हो गईं। विदाई के दौरान सभी ने भावुक होकर कहा -"आश्चे बोछोर आबार होबे', यानी अगले वर्ष फिर मां का आगमन होगा। शोभायात्रा में सुब्रत पाल, तृष्णा चटर्जी, प्रकाश साहा, दीपांकर बैनर्जी, श्यामल मुखर्जी, आशीष घोष, सुरजीत गुहा, तापस चक्रवर्ती, चंदन कारफोर्मा, सौरभ चटर्जी, मुकुल घोष, आई.बी. रुद्रा व सदस्यों की उपस्थिति रही।पी-2
Created On :   21 Oct 2026 7:44 PM IST








