- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- दिल्ली से नहीं आया विमान, दो दिन की...
जबलपुर न्यूज: दिल्ली से नहीं आया विमान, दो दिन की उड़ानें भी निरस्त

डिजिटल डेस्क जबलपुर।
जबलपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट गुरूवार की शाम को दिल्ली से नहीं आई जिसके कारण फ्लायर्स को परेशान होना पड़ा। यह विमान दिल्ली से शाम को 7 बजे डुमना विमानतल आता है और यहां से शाम 7:30 बजे िदल्ली के लिए उड़ान भरता है। वहीं विमान कंपनी ने अगले दो दिन शुक्रवार और शनिवार की भी शाम की दिल्ली उड़ान को निरस्त कर दिया है। इसके कारण भी दिल्ली जाने वाली फ्लायर्स को दिक्कत होगी।
जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर से विंटर शेडयूल लागू हो रहा है। जिसकी तैयारियां भी विमान कंपनियां कर रही हैं जिसमें एयरक्राफ्ट रोटेशन में चेंजेस होते हैं जिसके कारण भी फ्लाइट कैंसिल की जा रही हैं। वर्तमान में जबलपुर से दिल्ली के लिए सुबह और शाम, दो उड़ानें नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। इनमें शाम की उड़ान 3 दिन के लिए निरस्त किए जाने से यात्रियों के पास विकल्प सीमित हैं। जिन यात्रियों ने इन तारीखों में दिल्ली जाने की योजना बनाई है, उन्हें अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।
Created On :   22 Oct 2026 7:59 PM IST









