जबलपुर न्यूज: अधिकारी फील्ड भ्रमण कर सुने समस्याएं और कमियों को दूरे करें

अधिकारी फील्ड भ्रमण कर सुने समस्याएं और कमियों को दूरे करें
कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कार्याे की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

डिजिटल डेस्क जबलपुर।स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निराकरण करें, इसके साथ ही विभाग से संबंधित कमियों को दूर करें।

इस दौरान जिपं सीईओ अभिषेक गहलोत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्यए टीकाकरण, पोषण, विभागीय योजनाओं और निर्माण कार्यो में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यो के निष्पादन में आ रही कठिनाईयों का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 15 दिन बाद पुन: विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

मंगलवार और शुक्रवार को करें संयुक्त भ्रमण:

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संयुक्त भ्रमण करने के निर्देश दिए। जिला स्तर पर बीएमओ और परियोजना अधिकारियों की संयुक्त टीम भ्रमण करे। इसी प्रकार विकासखंड एवं परियोजना स्तर पर भी संयुक्त भ्रमण सुनिश्चित किया जाए। भ्रमण के दौरान सामने आने वाली कमियों, उनके निराकरण और की गई कार्रवाई की जानकारी दर्ज की जाए। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन बढ़ाने तथा उनकी नियमित

स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए प्रसव के दौरान होने वाली मृत्यु को रोकने के प्रभावी उपाय करने को कहा।

टीकाकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं में लाएं सुधार:

बैठक में टीकाकरण, स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध जांच एवं उपचार सुविधाओं तथा गैर-संचारी रोगों की जांच और नियंत्रण संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने टीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर उनका टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने को कहाए ताकि अस्पतालों में व्यवहार संबंधी कारणों से अप्रत्याशित

परिस्थितियां उत्पन्न न हों।

पोषण सेवाओं की नियमित निगरानी करें:

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने, कुपोषित बच्चों की पहचान एवं उनके पोषण स्तर में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप पर जानकारी समय पर दर्ज करने तथा टेक होम राशन के वितरण की निगरानी करने को कहा।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने, गुणवत्ता का ध्यान रखने और अधूरे कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कराने के निर्देश दिए।


Created On :   22 Oct 2026 7:54 PM IST

Tags

Next Story