जबलपुर न्यूज: शरद की चांदनी में बरसा सुरों का अमृत...
डिजिटल डेस्क जबलपुर।
शरद पूर्णिमा..., भेड़ाघाट की मनमाेहक वादियां और नर्मदा की अमृत-सी धारा... के बीच सुर अौर संस्कृति का अनूठा संगम हुआ। ढोल ताशों के बीच नृत्याें की प्रस्तुतियाें ने शाम काे यादगार बना दिया। ऐसा ही कुछ नजारा था जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा जिला प्रशासन व विभिन्न संस्थाओं के सहयाेग से आयाेजित नर्मदा महाेत्सव 2026 के समापन का। जहां दूसरे दिन मुम्बई की पार्श्व गायिका ऋचा शर्मा ने भजनाें से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने.......गीत गाए। वहीं मुम्बई की गायिका अरुणिता कांजीलाल ने या देवी सर्वभूतेषु...,अई गिरि नन्दिनी...राम सिया राम..., नैना मोरे तरस गए..., हीरे मोती मैं न चाहूं...गीतों के साथ सुरीली बयार चलाई।
सांस्कृतिक रंग
- त्रिभंग कला अकादमी जबलपुर की कौतुकी उपाध्याय ने आेम नम: शिवाय...स्तुति पर शानदार प्रस्तुति दी।
- महाराष्ट्र की शिवमुद्रा संस्था ने ढोल-ताशा नृत्य से मंत्रमुग्ध किया, 300 कलाकारों ने संस्कृति के रंग बिखेरे।
- रंगबिरंगी आतिशबाजी भी रहे आकर्षण का केंद्र।
सनातन परंपराओं का करें सम्मान
राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक ने भेड़ाघाट की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक
महत्ता का उल्लेख करते हुए चौसठ योगिनी मंदिर और पुराने संसद भवन से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि राज्यसभा में पहली बार जाने पर पुराने संसद भवन के स्थापत्य के बारे में जानने की जिज्ञासा हुई। अध्ययन के दौरान उन्हें चौसठ योगिनी मंदिर और पुराने संसद भवन के स्तंभों की संरचना के बीच समानता के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक मान्यताओं और सनातन परंपराओं का सम्मान करने की अपील की। इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक सुशील तिवारी इंदू व नीरज सिंह, श्रीमती माला िसंह, श्रीमती यामिनी सिंह, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, भेड़ाघाट नगर परिषद् अध्यक्ष चतुर सिंह, उपाध्यक्ष जगदीश दाहिया, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजकुमार पटेल, ननि अध्यक्ष रिकुंज विज व महेश केमतानी की उपस्थिति रही। संचालन डॉ. गिरीश मैराल व शुभि रिछारिया, अजय फाटक ने किया।
गेस्ट टाॅक -
हार्ड वर्क करें सफलता मिलेगी -
मैं पहली बार जबलपुर आई हूूं और मुझे भेड़ाघाट घूमना है। संगीत की प्रेरणा मुझे मां से मिली है, परिवार का सपोर्ट हमेशा मिला। मैं रियाज़ काफी करती हूं। लोगाें काे मैसेज देना चाहती हूं कि जाे चीज करके आपको खुशी मिलती है और जाे आपका पैशन है उसे फाॅलो करें। हार्ड वर्क करें सफलता मिलेगी। यहां आकर मैं काफी खुश हूं।
सिंगर अरुणिता कांजीलाल
Created On :  
