Jabalpur news: करोड़ों का आसामी निकला वाणिज्य कर अधिकारी

करोड़ों का आसामी निकला वाणिज्य कर अधिकारी
लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मारे छापे

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

वाणिज्यिक कर विभाग जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी हाल पदस्थापना दमोह के पद पर पदस्थ मनीष कुमार जैन के द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर लोकायुक्त ने मंगलवार जबलपुर मैं जिलहरी स्थित रिलायबल कॉलोनी सहित एक साथ तीन स्थानों पर छापामारी की। छापे के दौरान वाणिज्य कर अधिकारी और उनके परिजनों के नाम करोड़ों की संपत्ति उजागर हुई है।

छापा कार्यवाही के दौरान मनीष कुमार जैन तथा उनकी पत्नी श्रीमती निधि जैन एवं माता-पिता के नाम पर मकान बीमा पॉलिसी एवं वाहन मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मनीष कुमार जैन की कुल आय 1,03,73,317/-रु के विरूद्ध कुल 3,78,25,707/-रु का व्यय किया जाना अभी तक की जाँच में पाया गया है जो कि कुल अर्जित आय का 264.64 प्रतिशत अनुपातहीन है।

Created On :  

Tags

Next Story