बीबीएल में निजी निवेश को लाने के सीए के फैसले का न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट ने किया विरोध

बीबीएल में निजी निवेश को लाने के सीए के फैसले का न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट ने किया विरोध
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में निजी निवेश की अनुमति दे दी है। सीए को अपने इस फैसले पर अंदरुनी विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। न्यू साउथ वेल्स ने सीए द्वारा बीबीएल में निजी निवेश के फैसले को क्रिकेट के लिए खतरा बताया है।

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में निजी निवेश की अनुमति दे दी है। सीए को अपने इस फैसले पर अंदरुनी विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। न्यू साउथ वेल्स ने सीए द्वारा बीबीएल में निजी निवेश के फैसले को क्रिकेट के लिए खतरा बताया है।

सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर का संचालन करने वाला न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) शुरुआत से ही निजीकरण का सबसे मजबूत विरोधी रहा है। एनएसडब्ल्यू ने कहा है कि वे अपने किसी भी क्लब के साथ यह रास्ता नहीं अपनाएंगे। वे खेल में ज्यादा पैसा लाने के दूसरे तरीकों पर जोर दे रहे हैं।

सीए ने मंगलवार को घोषणा की कि उनके बोर्ड ने एक 'सेल्फ-डिटरमिनेशन' मॉडल लागू करने को मंजूरी दे दी है। इससे हर राज्य अपने रास्ते तय कर सकेगा।

एनएसडब्ल्यू का कहना है कि हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से निराश है। वे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में तालमेल बिठाए बिना बिग बैश लीग में निजी निवेश शुरू करने जा रहे हैं। इस फैसले से ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट के रणनीतिक और वित्तीय रूप से खराब होने का खतरा है। इसका सीधा असर ग्रासरूट क्रिकेट में निवेश करने की हमारी क्षमता पर पड़ेगा।

एनएसडब्ल्यू ने अपने बयान में कहा, "हमें एक ऐसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट सिस्टम का हिस्सा होने पर गर्व है जिससे दुनिया जलती है। कल की घोषणा इस सिस्टम के लिए खतरा है। बाहरी निवेश को मिलने वाला लाभ क्रिकेट में निवेश की हमारी क्षमता को कम करता है। हमने सीधे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने अपनी चिंताएं जताई हैं। बीबीएल को मजबूत करने के लिए एक दूसरा रास्ता सुझाया है। प्रस्ताव में बड़े जोखिमों को हाईलाइट किया है।"

बयान में कहा गया, जून में सभी स्टेट चेयर्स के बीच किसी भी बिक्री प्रक्रिया के लिए चार शर्तों पर सहमति बनी थी, लेकिन वे पूरी नहीं हुई हैं। इसमें ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) के साथ अनुबंध भी शामिल है।

एनएसडब्ल्यू ने बताया कि उनके दोनों क्लब, सिक्सर्स और थंडर, सफल और मजबूत हैं। लाभ को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। हमें विमेंस बीबीएल और बीबीएल के विकास पर भरोसा है।

अभी तक, विक्टोरिया, तस्मानिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बीबीएल में निजीकरण के समर्थन में हैं। क्रिकेट विक्टोरिया, जो मेलबर्न रेनेगेड्स को पूरी तरह से बेचेगा, ने निजीकरण का समर्थन किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Sept 2026 10:51 AM IST

Tags

Next Story