वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोना में तेजी, चांदी 2.40 लाख के पार

वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोना में तेजी, चांदी 2.40 लाख के पार
वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना और चांदी में बुधवार को तेजी देखी गई।

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना और चांदी में बुधवार को तेजी देखी गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोंजिग 1,52,579 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 1,52,120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

लेकिन शुरुआती कारोबार में ही इसमें बढ़त देखी गई और यह 11:17 पर 547 रुपए या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,101 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,53,168 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है, जो दिखाता है कि सोने का रुझान तेजी की ओर है।

सोने के साथ चांदी में भी तेजी देखी जा रही है।

चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोंजिग 2,39,427 रुपए प्रति किलो के मुकाबले मामूली तेजी के साथ 2,39,620 रुपए प्रति किलो पर खुला।

खबर लिखे जाने तक यह 1,169 रुपए या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,596 रुपए प्रति किलो पर थी।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,38,933 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,40,620 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। सोना 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,430 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 67 डॉलर प्रति औंस पर था।

जानकारों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ गई है, जिससे सोने और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों को लेकर निवेशकों की सतर्कता के कारण इसमें तेजी सीमित बनी हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि फेड की अगली फेड, जो कि अगले हफ्ते है, तक सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Sept 2026 11:52 AM IST

Tags

Next Story