बीसीसीआई चयन समिति की अगले सप्ताह बैठक, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में आकिब नबी को मिल सकता है मौका

बीसीसीआई चयन समिति की अगले सप्ताह बैठक, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में आकिब नबी को मिल सकता है मौका
भारत और अफगानिस्तान के बीच जून में एक टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन के लिए अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति अगले सप्ताह बैठक कर सकती है।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच जून में एक टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन के लिए अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति अगले सप्ताह बैठक कर सकती है।

आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक, "चयनकर्ता टीमों पर फैसला लेने के लिए अगले सप्ताह मिल सकते हैं। अभी यह तय नहीं है कि टीमों की घोषणा उसी दिन की जाएगी या आईपीएल 2026 के प्लेऑफ समाप्त होने के बाद टीम का ऐलान किया जाएगा।"

माना जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। बैठक में गेंदबाजी समूह पर चर्चा अहम होगी। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी और पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टेस्ट टीम में मौका दिया जा सकता है।

वनडे टीम में किसी बड़े बदलाव की संभावना काफी कम है। दूसरे विकेटकीपर के स्थान पर चर्चा हो सकती है। ऋषभ पंत का आईपीएल में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ऐसे में संजू सैमसन और ईशान किशन में किसी एक को मौका मिल सकता है। स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका को लेकर अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा के बीच मुकाबला है।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे 14, 17 और 20 जून को धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होंगे।

अफगानिस्तान ने अपना पहला टेस्ट भारत के खिलाफ ही खेला था। भारतीय टीम उस टेस्ट में विजयी रही थी। दोनों देशों के बीच 4 वनडे मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम 3 बार विजयी रही है, जबकि एक मैच का टाई रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 6:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story