बेहतर इंसान बनने के लिए किस चीज का नशा होन चाहिए, टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम ने यूथ को दिया संदेश

बेहतर इंसान बनने के लिए किस चीज का नशा होन चाहिए, टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम ने यूथ को दिया संदेश
भारत सरकार द्वारा देश के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए हर रविवार को संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया जाता है। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत चलाई जा रही इस खास मुहिम के 85वें संस्करण की थीम 'नशा मुक्त भारत' रखी गई। संडे ऑन साइकिल के इस संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया गया, जिसमें भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ निगम, इंटरनेशनल स्क्वैश खिलाड़ी गुरवीर सिंह, फिट इंडिया एम्बेसडर नरेंदर कुमार और मीनल पाठक ने हिस्सा लिया।

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत सरकार द्वारा देश के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए हर रविवार को संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया जाता है। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत चलाई जा रही इस खास मुहिम के 85वें संस्करण की थीम 'नशा मुक्त भारत' रखी गई। संडे ऑन साइकिल के इस संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया गया, जिसमें भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ निगम, इंटरनेशनल स्क्वैश खिलाड़ी गुरवीर सिंह, फिट इंडिया एम्बेसडर नरेंदर कुमार और मीनल पाठक ने हिस्सा लिया।

संडे ऑन साइकिल के 85वें संस्करण में शामिल होने को टीवी अभिनेता सिद्धार्थ निगम ने अपने लिए शानदार अनुभव बताया। सिद्धार्थ ने कहा कि वह आगे भी जब भी मौका मिलेगा इस खास मुहिम से हर बार जुड़ना चाहेंगे। पत्रकारों संग बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "आज की थीम 'नशा मुक्त भारत' थी। मैं ईमानदारी से यही कहना चाहूंगा कि अगर आपको किसी चीज का नशा करना है, तो आप सफलता का नशा कीजिए।"

सिद्धार्थ ने कहा, "जिम्नास्ट होने के नाते मैंने एक चीज सीखी है कि आपका जो शरीर है, वो आपकी संपत्ति है। यह कोई बैंक बैलेंस नहीं है, जिसको आप किसी और को ट्रांसफर कर सकते हैं। आपका ही शरीर है और मरते दम तक आपका ही रहेगा तो इसका ख्याल रखिए और यह आपकी जिम्मेदारी है। मुझे नहीं लगता है कि नशा आपको बेहतर इंसान बनाता है। अगर बेहतर इंसान बनना है, तो नशा मेहनत, काम और अपने लक्ष्य का कीजिए।"

फिट इंडिया चैंपियन मीनल पाठक ने कहा कि नशा आपको सिर्फ कुछ समय के लिए राहत देता है, जबकि फिटनेस आपके साथ हमेशा रहती है। उन्होंने कहा, "फिटनेस जीवन भर के लिए जिस तरह से आपका अनुशासन और समर्पण बनाती है, वैसा और कोई भी चीज नहीं कर सकती है। अगर आप बेहतर भारत बनाना चाहते हैं तो उसका फाउंडेशन हमारे युवा हैं। यही युवा अगर फिटनेस और अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित हो जाएं तो उससे बड़ी बात क्या होगी।"

इंटरनेशनल स्क्वैश खिलाड़ी गुरवीर सिंह ने भी इस खास मुहिम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश के काफी युवा नशा की तरफ जा रहे हैं और उसके देखते हुए फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने और हर दिन 30 मिनट अपने शरीर को देने के लिए प्रेरित करने की यह मुहिम काफी अच्छी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 11:10 AM IST

Tags

Next Story