पेइचिंग में 2026 ग्लोबल सदर्न फाइनेंसर्स फोरम का आयोजन

पेइचिंग में 2026 ग्लोबल सदर्न फाइनेंसर्स फोरम का आयोजन
“दक्षिण को रोशन करने के लिए ज्ञान का साझा और वित्त का एकीकरण” विषय पर आधारित 2026 ग्लोबल सदर्न फाइनेंसर्स फोरम का आयोजन 25 से 26 मार्च तक चीन की राजधानी पेइचिंग में किया गया।

बीजिंग, 26 मार्च (आईएएनएस)। “दक्षिण को रोशन करने के लिए ज्ञान का साझा और वित्त का एकीकरण” विषय पर आधारित 2026 ग्लोबल सदर्न फाइनेंसर्स फोरम का आयोजन 25 से 26 मार्च तक चीन की राजधानी पेइचिंग में किया गया।

25 मार्च को मुख्य सत्र में सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के निदेशक फू हुआ ने कहा कि सिन्हुआ हमेशा से “दक्षिणी देशों की आवाज” को बुलंद करने और वैश्विक दक्षिण के सहयोग से जुड़ी गतिविधियों को दर्ज करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

उन्होंने कहा कि सिन्हुआ अपने व्यापक मीडिया नेटवर्क और वैश्विक पहुंच का उपयोग करते हुए दक्षिणी देशों के बीच वित्तीय सहयोग को मजबूत करने और नई वैश्विक वित्तीय व्यवस्था के निर्माण में अधिक “दक्षिणी समाधान” उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा।

पेइचिंग के उप महापौर सुन शुओ ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र शहर के प्रमुख उद्योगों में शामिल हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पेइचिंग उच्च स्तर के खुलेपन को आगे बढ़ाता रहेगा, वैश्विक दक्षिण के साथ वित्तीय सहयोग को सक्रिय रूप से बढ़ाएगा और व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने पर लगातार काम करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि शहर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ वित्त के तालमेल को मजबूत करेगा, हरित वित्त सहयोग का विस्तार करेगा और उच्च स्तरीय वित्तीय खुलेपन को और गहरा करेगा।

पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीसी) के उप-गवर्नर लू लेई ने कहा कि बैंक बेल्ट एंड रोड पहल से जुड़े देशों और क्षेत्रों में वित्तीय संस्थानों को हरित और निम्न-कार्बन निवेश के लिए प्रोत्साहित करता है। इससे इन देशों की हरित उद्योग क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि पीबीसी सभी पक्षों के साथ मिलकर हरित वित्त के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाने और वैश्विक पूंजी को हरित व निम्न-कार्बन क्षेत्रों की ओर निर्देशित करने के लिए तैयार है।

इस सत्र में निकारागुआ के विकास, उद्योग और व्यापार मंत्री इरविन रामिरेज और अजरबैजान के केंद्रीय बैंक के कार्यकारी निदेशक शाहीन महमूदजाद ने भी भाग लिया और अपने विचार साझा किए।

गौरतलब है कि इस फोरम का संयुक्त रूप से आयोजन सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ब्रांड कार्यालय, चाइना इकोनॉमिक इंफॉर्मेशन सर्विस, नेशनल फाइनेंशियल इंफॉर्मेशन बिल्डिंग, चाइना सिक्योरिटीज जर्नल, शांगहाई सिक्योरिटीज न्यूज, इकोनॉमिक इंफॉर्मेशन डेली और चाइना फॉर्च्यून मीडिया ग्रुप ने किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 4:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story