बंगाल में अपराधियों का गुंडाराज, हम घुसपैठियों, आतंकवादियों और गुंडों से लड़ते रहेंगे राम कृपाल यादव
पटना, 15 मार्च (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा है। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में अपराधियों और गुंडों का राज है।
उन्होंने कहा, "टीएमसी का हर कार्यकर्ता गुंडा है। वे हिंसा फैलाकर, दहशत पैदा करके और घुसपैठियों के जरिए सत्ता हासिल करना चाहते हैं। लेकिन ऐसा भारतीय जनता पार्टी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि चाहे जितना बलिदान देना पड़े, हम बलिदान देने को तैयार हैं। हम घुसपैठियों, आतंकवादियों और गुंडों से लड़ते रहेंगे।"
बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव पर मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि ये सामान्य प्रक्रियाएं हैं। विभिन्न दलों के नेता अपने विधायकों से बैठकें कर रहे हैं और रणनीतियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। तेजस्वी की बात करें तो, जो टिकने वाले नहीं हैं और जड़ से हारेंगे, उनका वोट भी हमें ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल में रहकर कौन अपना भविष्य अंधकार में डालेगा? जिनको अपने भविष्य को सुनिश्चित करना है, वे हमारी तरफ आ रहे हैं।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष से देश में उत्पन्न हो रही चुनौती पर राम कृपाल यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री देश में चल रही समस्या के समाधान के लिए लगातार हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वे उन सभी देशों और संस्थानों के संपर्क में हैं जो समाधान कर सकते हैं, चाहे वह ईरान हो, अमेरिका हो या कोई अन्य राष्ट्र। उन्होंने ने कहा कि परिणाम आपने देखा ही होगा, हमारे जहाज, जो फंसे हुए थे, तेल लेकर आसानी से पहुंच गए हैं।
वहीं, बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में लाखों लोग आए थे। ममता बनर्जी सत्ता में बने रहने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था का दुरुपयोग कर रही हैं। धमकाने और शासन के दुरुपयोग के माध्यम से वह अपना शासन जारी रखने और अपनी सरकार को सत्ता में लाने की कोशिश कर रही हैं। बंगाल की जनता समझ चुकी है कि बंगाल आखिर विकसित क्यों नहीं हो रहा है, वहां के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है? उन्होंने दावा किया कि आने वाले वक्त में बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 March 2026 12:06 PM IST












