बंगाल में भाजपा की बनेगी सरकार, असम में पार्टी लगातार तीसरी बार करेगी वापसी हरीश द्विवेदी

बंगाल में भाजपा की बनेगी सरकार, असम में पार्टी लगातार तीसरी बार करेगी वापसी  हरीश द्विवेदी
असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी हरीश द्विवेदी ने दावा किया कि असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्‍होंने कहा कि पार्टी असम में लगातार तीसरी बार वापसी करेगी। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अक्‍सर झूठे आरोप लगाती रही है।

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी हरीश द्विवेदी ने दावा किया कि असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्‍होंने कहा कि पार्टी असम में लगातार तीसरी बार वापसी करेगी। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अक्‍सर झूठे आरोप लगाती रही है।

असम भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में दावा किया है कि राज्य में पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने जा रही है। उन्होंने कहा कि असम की जनता विकास, सुरक्षा और स्थिरता के लिए भाजपा सरकार को ही उपयुक्त मानती है।

उनके मुताबिक, राज्य के लोगों को विश्वास है कि अगर असम को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाना है, तो भाजपा का शासन जारी रहना जरूरी है, और इसी कारण पार्टी को व्यापक समर्थन मिला है।

हरीश द्विवेदी ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यही वजह है कि जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में नहीं है, वहां भी लोग बदलाव चाहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

इस दौरान उन्होंने पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर की गई टिप्पणी के बाद मामला दर्ज किया गया था और इसकी जांच जारी है। द्विवेदी ने आरोप लगाया कि पवन खेड़ा और कांग्रेस पार्टी अक्सर झूठे आरोप लगाते हैं।

उन्होंने कहा कि अदालत ने शर्तों के आधार पर जमानत दी है और यह न्यायालय का विषय है कि वह कितने समय तक जमानत पर रहेंगे।

हरीश द्विवेदी ने दोहराया कि असम के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी भाजपा सरकार बनने जा रही है, जिससे देश की राजनीति में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 May 2026 7:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story