पश्चिम बंगाल में पोस्ट पोल हिंसा को लेकर टीएमसी का प्रदर्शन, कुणाल घोष बोले- गरीबों को उजाड़ा जा रहा

पश्चिम बंगाल में पोस्ट पोल हिंसा को लेकर टीएमसी का प्रदर्शन, कुणाल घोष बोले- गरीबों को उजाड़ा जा रहा
पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा और बढ़ती राजनीतिक तनातनी के बीच तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता में बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के सामने तृणमूल कांग्रेस के विधायक दल ने धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व विधानसभा में विपक्ष के नेता सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने किया।

कोलकात, 20 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा और बढ़ती राजनीतिक तनातनी के बीच तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता में बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के सामने तृणमूल कांग्रेस के विधायक दल ने धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व विधानसभा में विपक्ष के नेता सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने किया।

इस दौरान तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने राज्य में जारी 'पोस्ट पोल वायलेंस' को लेकर भाजपा और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद पार्टी के कई कार्यकर्ता अपने घरों से बाहर रहने को मजबूर हैं और उनके घरों को तोड़ दिया गया है।

कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि अब पुराने मामलों को भी नए तरीके से इस्तेमाल कर पार्टी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "पांच साल पुराने केस निकाले जा रहे हैं, जिनमें उन लोगों का नाम तक नहीं था, लेकिन अब उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।"

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गरीब लोगों को उजाड़ा जा रहा है, लेकिन उनके पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। कुणाल घोष ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों के घर हटाए जा रहे हैं, आखिर वे अब कहां जाएंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार पर 'डबल स्टैंडर्ड' अपनाने का भी आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस, कमर्शियल गैस और ऑटो एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। इसी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के विधायक विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे।

तृणमूल कांग्रेस का यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है, जब राज्य में चुनाव के बाद हिंसा, गिरफ्तारी और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर माहौल लगातार गरमाया हुआ है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 May 2026 11:39 PM IST

Tags

Next Story