बेटी की प्राइवेसी पर आंच आते ही भड़कीं रानी मुखर्जी, एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स की लगा दी क्लास
मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपने बच्चों के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। वे अपनी बच्ची अदिरा को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं, लेकिन शुक्रवार को जब पैप्स ने चुपके से बच्ची की तस्वीर खींच ली, तो अभिनेत्री उन पर काफी नाराज नजर हुईं।
दरअसल, अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी बेटी रिसीव करने गई थी। रानी को मुंबई एयरपोर्ट पर एक एलिगेंट स्लीवलेस ब्लैक आउटफिट पहने देखा गया, जिसके साथ उन्होंने बड़े ब्लैक सनग्लासेस पहने थे और उनके हाथों में एक ब्लू डेनिम जैकेट थी।
शुरुआत में, अभिनेत्री पैप्स को मुस्कराते हुए पोज दे रही थी। हालांकि, थोड़ी देर बाद अभिनेत्री को अंदाजा हुआ कि फोटोग्राफर्स ने चुपके से कार के अंदर बैठी अदीरा की फोटो खींच ली है। अभिनेत्री रानी मुखर्जी तुरंत फोटोग्राफर की ओर वापस चली गईं और कैमरा चेक करने लगीं ताकि यह पक्का हो सके कि उनकी बच्ची की तस्वीर ली गई है या नहीं।
रानी ने हाथ से इशारा करते हुए फोटोग्राफरों से तस्वीरें लेना बंद करने और उनकी बेटी की प्राइवेसी का सम्मान करने को भी कहा।
बता दें कि रानी मुखर्जी ने अप्रैल 2014 में इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। कपल ने 9 दिसंबर, 2015 को अपनी बेटी का स्वागत किया था। रानी मुखर्जी और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा अपनी बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं।
अभिनेत्री कई इंटरव्यू में खुलासा भी कर चुकी हैं कि अभी वे अपनी बेटी को लाइमलाइट की दुनिया से दूर परवरिश देना चाहती हैं। रानी का मानना है कि स्टार किड्स का लगातार मीडिया की नजरों में रहना, उनके विकास में बाधा बन सकता है और वे अपनी बेटी को अनावश्यक जांच से बचाकर रखना चाहती हैं।
रानी और आदित्य ने सोच-समझकर बेटी को मीडिया और पब्लिक की नजरों से दूर रखा है। वे चाहती हैं कि उनकी बेटी को जो भी पहचान मिले, वह उसकी खुद की मेहनत और योग्यता के आधार पर हो, न कि सिर्फ स्टार-किड होने के कारण।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 July 2026 8:41 PM IST












