भवानीपुर में कमल खिलेगा, ममता डरी हुई हैं सुवेंदु अधिकारी

भवानीपुर में कमल खिलेगा, ममता डरी हुई हैं  सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद से टीएमसी और भाजपा नेताओं में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और भवानीपुर से प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि भवानीपुर में कमल खिलेगा, इसे कोई रोक नहीं सकता है।

कोलकाता, 23 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद से टीएमसी और भाजपा नेताओं में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और भवानीपुर से प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि भवानीपुर में कमल खिलेगा, इसे कोई रोक नहीं सकता है।

भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भवानीपुर का माहौल कमल के पक्ष में है, जिसकी वजह से ममता बनर्जी डर गई हैं। लेकिन, यहां तो कमल खिलकर रहेगा।

कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा भवानीपुर में बहुत गंभीरता से चुनाव लड़ रही है। हम निश्चित रूप से जीतेंगे। यहां कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के पीछे कुछ महत्वपूर्ण कारण हैं, जैसे कि वर्तमान सरकार से जनता नाराज है और इस बार सनातनी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में टीएमसी की हार तय है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने डर की वजह से इस तरह के वाक्य कहे हैं। इससे साफ होता है कि वह डर के मारे ही ऐसा कह रही हैं।

बताते चलें कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला है। सीएम ने इस सीट पर गड़बड़ी की आशंका जताई है।

भवानीपुर में दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। टीएमसी ने एक महीने के चुनाव प्रचार की योजना बनाई है, जबकि ममता बनर्जी राज्य भर में रैलियों को संबोधित करेंगी।

खबरों के अनुसार, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन से लेकर मतगणना तक सतर्क रहने का निर्देश दिया है और किसी भी कथित गड़बड़ी के खिलाफ चेतावनी दी है।

टीएमसी ने इस बार पार्टी सदस्यों से बिजली कटौती के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया है और इस बात पर जोर दिया है कि जनादेश को पलटने के प्रयास बाद में भी किए जा सकते हैं।

बंगाल विधानसभा के लिए दो चरण में मतदान कराए जाएंगे, जबकि परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 10:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story