भड़काऊ भाषण देने पर टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत

भड़काऊ भाषण देने पर टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत
भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। भाजपा ने अभिषेक बनर्जी पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पश्चिम बंगाल के रैना में आयोजित एक रैली में अभिषेक बनर्जी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके कार्यकर्ताओं को धमकियां दी।

कोलकाता, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। भाजपा ने अभिषेक बनर्जी पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पश्चिम बंगाल के रैना में आयोजित एक रैली में अभिषेक बनर्जी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके कार्यकर्ताओं को धमकियां दी।

भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा गया है, "बनर्जी की आपत्तिजनक टिप्पणियां एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल व उसके कार्यकर्ताओं के विरुद्ध हिंसा का प्रत्यक्ष और स्पष्ट आह्वान हैं। रैली में प्रयुक्त भाषा अत्यंत भड़काऊ है और इसका स्पष्ट उद्देश्य भय उत्पन्न करना, राजनीतिक विरोधियों को डराना और पश्चिम बंगाल राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आवश्यक वातावरण को दूषित करना है। ऐसी टिप्पणियां सार्वजनिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली के लिए गंभीर खतरा हैं। इसलिए तत्काल कार्रवाई की जाए।"

भाजपा ने पत्र में आगे लिखा है, "हमने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ बयान से संबंधित इसी तरह की कई शिकायतें दी हैं। हालांकि उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसा निंदनीय आचरण टीएमसी पार्टी नेतृत्व में व्याप्त प्रतीत होता है। पश्चिम बंगाल में 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों के बाद का समय टीएमसी द्वारा पार्टी नेतृत्व के इशारे पर की गई व्यापक हिंसा से चिह्नित था। इन घटनाओं के परिणामस्वरूप 55 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की मृत्यु, महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार, अनगिनत लोगों के घायल होने और संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। ऐसी घटनाओं की गंभीरता और व्यापकता ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को भी संज्ञान लेने और पश्चिम बंगाल सरकार और उसके प्रशासन के खिलाफ कड़ी रिपोर्ट जारी करने के लिए प्रेरित किया था।"

भाजपा ने कहा, अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी का पार्टी कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर पर समर्थकों पर काफी प्रभाव है। ऐसे बयान तनाव को बढ़ाते हैं और कार्यकर्ताओं को और अधिक उग्र बनाते हैं, जिससे एक अप्रिय और अस्थिर चुनावी माहौल बनता है। इसलिए, उनके बयान और आचरण पर आयोग द्वारा अत्यंत गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 12:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story