प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें गौतम अदाणी

प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें  गौतम अदाणी
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की।

उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इसके साथ ही गौतम अदाणी ने हनुमान जयंती के मौके पर कहा कि प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें।

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परिवार के संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''आज अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। श्रीराम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। ''

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ''हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस पवित्र भूमि पर परिवार सहित आकर मन को असीम संतोष मिला। प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें। सियावर रामचंद्र की जय।''

इससे पहले गौतम अदाणी ने भगवान रामलला के दर्शन करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे और मेरे परिवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यह एक भावुक पल है, एक गर्व का क्षण है। यह मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।"

इसके साथ ही अदाणी ग्रुप के चेयरमैन अपने परिवार संग गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने छात्रों और अध्यापकों से मुलाकात की। यहां गुरुकुल के पदाधिकारियों की ओर से गौतम अदाणी को एक पुस्तक भी भेंट की गई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 2:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story