भगवंत मान को सीएम पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है तरुण चुघ

भगवंत मान को सीएम पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है  तरुण चुघ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को अकाल तख्त की ओर से 'सिख विरोधी' बताने पर प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को अकाल तख्त की ओर से 'सिख विरोधी' बताने पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जिस शख्स को सिख धर्म की सर्वोच्च संस्था ने 'सिख विरोधी' का तमगा दिया हो, उसे अब किसी भी सूरत में सीएम के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें अविलंब सीएम के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने विवादित वीडियो को भ्रामक बताया था और दावा किया था कि इसे एआई द्वारा तैयार किया गया है, जिससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई थी। यही वजह है कि आज भगवंत मान को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दो फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं ने यह साबित कर दिया है कि यह वीडियो फर्जी नहीं है, बल्कि इसमें सच्चाई है। इसके बावजूद भी सीएम भगवंत मान ने इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने ऐसा करके दुनियाभर में रह रहे सिख समुदाय के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं और आज यही वजह है कि लोगों के मन में सीएम मान को लेकर रोष व्याप्त है। भगवंत मान से मैं मांग करता हूं कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पंजाब के लोग अहंकार और छल को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। पूरे मंत्रिमंडल को इस्तीफा देकर अकाल तख्त के सामने माफी मांगनी चाहिए।

उनके मुताबिक, जिस व्यक्ति को सिख समुदाय की सर्वोच्च संस्था ने सिख विरोधी करार दिया है, अब उसके पास सिख समुदाय के नेतृत्व का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें बिना समय गंवाए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मैं एक बात दावे के साथ कह सकता हूं कि भगवंत मान को अब पंजाब की जनता किसी भी सूरत में स्वीकार करने वाली नहीं है। उन्होंने दुनियाभर की संगत को गुमराह करने की कोशिश की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Jun 2026 6:07 PM IST

Tags

Next Story