भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर
नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सेवा ही संकल्प और 'आरोग्य भारत' के विजन से प्रेरित 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत भाजपा के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में विशाल एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें पार्टी के कार्यालय सहयोगियों एवं उनके परिजनों की प्रतिष्ठित डॉक्टरों और मेडिकल विशेषज्ञों द्वारा गहन स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सीय परामर्श दिए गए।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय मंत्री स्वदेश सिंह, दिल्ली एवं हरियाणा के संगठन महामंत्री श्री पवन राणा, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडेय, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक सर्वेंद्र कुमार सहित पार्टी के सभी सहयोगी इस स्वास्थ्य जांच में शामिल हुए।
संगठन के सहयोगियों और उनके परिवारों की देखभाल को प्राथमिकता देते हुए आयोजित इस शिविर में कार्यालय कर्मचारियों और उनके स्वजनों ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया। विशेषज्ञों ने उन्हें स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिए, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया' और 'आरोग्य भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में योगदान दिया जा सके।
कार्यालय सहयोगियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जनसेवा और संवेदनशीलता का सशक्त माध्यम है, जहां संगठन परिवार के प्रत्येक सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता की जाती है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 Sept 2026 7:01 PM IST












