भाखड़ा नहर पर व्यक्ति ने वीडियो बनाकर लगाए प्रताड़ना के आरोप, सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाब सरकार को घेरा

भाखड़ा नहर पर व्यक्ति ने वीडियो बनाकर लगाए प्रताड़ना के आरोप, सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाब सरकार को घेरा
पंजाब के समाना स्थित भाखड़ा नहर के पुल से एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति ने आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा, गांव के सरपंच और अपने भाई व भतीजों पर कथित रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यक्ति ने मानसिक परेशानी का जिक्र करते हुए अपनी जान देने की बात भी कही है।

समाना, 30 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब के समाना स्थित भाखड़ा नहर के पुल से एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति ने आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा, गांव के सरपंच और अपने भाई व भतीजों पर कथित रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यक्ति ने मानसिक परेशानी का जिक्र करते हुए अपनी जान देने की बात भी कही है।

वीडियो में व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उसकी बेटियों के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

इस बीच, पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भी वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर निशाना साधा।

खैरा ने दावा किया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति दलवीर सिंह है और उसने अपनी स्थिति के लिए अमन अरोड़ा समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस नेता ने एक अन्य मामले का जिक्र करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पर भी आरोप लगाए। खैरा ने दावा किया कि कुछ दिन पहले गुलजार दिड़बा नाम के व्यक्ति की मौत के मामले में भी हरपाल चीमा का नाम लिया गया था।

खैरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस पर सवाल उठाते हुए अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोनों मंत्रियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करती है।

दूसरी ओर, सिटी समाना पुलिस ने वायरल वीडियो को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाई है या नहीं। मामले की जांच जारी है।

वीडियो सामने आने और सुखपाल सिंह खैरा की ओर से इसे सोशल मीडिया पर उठाए जाने के बाद मामला राजनीतिक चर्चा में भी आ गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Sept 2026 11:59 PM IST

Tags

Next Story