भारत और इजरायल ने बढ़ाया संस्थागत सहयोग, ऑडिटिंग और तकनीक क्षेत्र में हुआ समझौता

भारत और इजरायल ने बढ़ाया संस्थागत सहयोग, ऑडिटिंग और तकनीक क्षेत्र में हुआ समझौता
इजरायल के राज्य नियंत्रक व लोकपाल और ईयूआरओएसएआई के अध्यक्ष मतन्याहू एंग्लमैन भारत के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के. संजय मूर्ति ने मतन्याहू एंग्लमैन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। इजरायल के राज्य नियंत्रक व लोकपाल और ईयूआरओएसएआई के अध्यक्ष मतन्याहू एंग्लमैन भारत के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के. संजय मूर्ति ने मतन्याहू एंग्लमैन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

बैठक में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के ऑफिस से डिप्टी कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल (एचआर, आईआर, लीगल और कोऑर्डिनेशन) के. एस. सुब्रमण्यम, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) बी. के. मोहंती; डायरेक्टर जनरल (अंतरराष्ट्रीय संबंध) विमलेंद्र पटवर्धन; भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार और इजरायल के राज्य नियंत्रक और लोकपाल ऑफिस से अंतरराष्ट्रीय विभाग की प्रमुख मिरी वीस शामिल हुए।

दोनों नेताओं के बीच यह बैठक एक ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर के साथ खत्म हुई, जिससे पब्लिक सेक्टर ऑडिटिंग, कैपेसिटी बिल्डिंग, तकनीक अपनाने, विशेषज्ञता में लेन-देन और अच्छे अभ्यास को साझा करने में सहयोग का रास्ता बना।

भारत में इजरायल के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "इजरायली दूतावास, इजरायल के राज्य नियंत्रक और लोकपाल के ऑफिस और भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के ऑफिस के बीच पर हस्ताक्षर होने का स्वागत करता है।"

दूतावास ने कहा कि नई दिल्ली के अपने दौरे के दौरान इजरायल के राज्य नियंत्रक व लोकपाल और ईयूआरओएसएआई के अध्यक्ष मतन्याहू एंगलमैन ने पब्लिक सेक्टर ऑडिटिंग, कैपेसिटी बिल्डिंग, टेक, और इंस्टीट्यूशनल लर्निंग और कोलेबोरेशन में कोऑपरेशन को आगे बढ़ाने के लिए भारत के कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल के. संजय मूर्ति से मुलाकात की। यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर इजरायल और भारत के बीच बढ़ती साझेदारी को दर्शाता है।

इसके अलावा, भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 22 जून को इजरायल रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अमीर बराम से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा सह-विकास, सह-उत्पादन और अगली पीढ़ी की सैन्य तकनीकों और उन्नत रक्षा क्षमताओं में सहयोग के माध्यम से भारत-इजरायल रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित थी।

रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि इजरायल रक्षा मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल (रिटायर्ड) आमिर बारम ने 22 जून को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। बातचीत भारत-इजरायल रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित थी, जिसमें इजरायल ने भारत-इजरायल विशेष रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग बढ़ाने के अपने वादे को दोहराया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Jun 2026 4:43 PM IST

Tags

Next Story