भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने पूरा किया 'तिहरा शतक', नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने पूरा किया तिहरा शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला हेगले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

क्राइस्टचर्च, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला हेगले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

भारतीय टीम अपना 300वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरी है। टीम इंडिया इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की महज दूसरी टीम है। इस लिस्ट में भारत से आगे अब सिर्फ पाकिस्तान है, जिन्होंने 304 मैच खेले हैं। वहीं, न्यूजीलैंड अपना 269वां टी20 मैच खेलने मैदान पर उतरी है और वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज 260 टी20 मुकाबलों के साथ चौथे नंबर पर काबिज है।

दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। चोटिल ईशान किशन इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह दी गई है। वहीं, एडम मिल्ने के स्थान पर न्यूजीलैंड ने जैकब डफी को टीम में शामिल किया है।

पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। पहले टी20 में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 225 रन लगाए थे। हालांकि, भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था।

यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का अब तक का सबसे बड़ा रन चेज भी रहा। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 67 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अंत के ओवरों में नमन धीर ने महज 15 गेंदों में 42 रनों की आतिशी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी और लॉकी फर्ग्यूसन।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story