आजकल बच्चों से भी कोई ऐसे बात नहीं करता, दलेर मेहंदी विवाद पर मीका सिंह ने साधा सुबोध उनियाल पर निशाना

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के नई टिहरी में हुए कुंजापुरी मेले के दौरान गायक दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद को लेकर सिंगर मीका सिंह ने मीडिया और प्रेस कांफ्रेंस में अपनी बात रखी।
मीका सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से उनकी (सुबोध उनियाल) गलती है और उन्हें इस मामले को स्वीकार करना चाहिए। मीका सिंह ने सभी सपोर्टर्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री और जितने भी पंजाब के लोग और भाई दलेर मेहंदी के फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने भाई दलेर मेहंदी को इतना सपोर्ट किया और ये सपोर्ट इसलिए मिला, क्योंकि आप लोगों ने जो वीडियो देखा, उसे देखकर ही मुझे बहुत बुरा लगा था कि उन्होंने जिस तरह से दलेर भाई से बात की थी। आजकल तो कोई स्कूल या कॉलेजी में भी बच्चों से इस तरह से बात नहीं करता है। मुझे लगता है कि मेरे स्ट्रगल के दिनों में भी किसी ने मुझसे इस तरह से बात नहीं की होगी।"
उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना ने उन्हें बचपन की एक घटना की याद दिला दी। उन्होंने कहा, "बचपन में मैंने एक शादी में मेहमानों के आने से पहले खाना खा लिया था और तब मुझे बहुत डांट पड़ी थी।"
सिंगर मीका सिंह ने दलेर मेहंदी का बचाव करते हुए मंत्री सुबोध उनियाल पर निशाना साधा है। दरअसल, मंत्री ने आरोप लगाया था कि दलजीत मेहंदी स्टेज पर नशे में थे और खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। मीका सिंह ने इन आरोपों की आलोचना की और कहा कि इससे दलजीत मेहंदी की छवि को नुकसान पहुंचा है और ये आरोप गलत हैं।
उन्होंने कहा, "इस शो में सुनंदा शर्मा को भी परफॉर्म करने आना था, लेकिन उन्होंने एक दिन पहले ही कार्यक्रम में आने मना कर दिया था। हो सकता है कि उनकी तबीयत खराब हुई होगी या फिर निजी कारण होगा। दलेर भाई ने तबीयत खराब होने के बावजूद अपने एक दोस्त की मदद के लिए गए थे और बिना किसी पहले से रिकॉर्ड किए गए गाने के, 90 मिनट तक लाइव परफॉर्म किया था।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
