भारत की ओर से नेपाल को मदद जारी, दो सी-130 जे विमान 21.5 टन राहत सामग्री लेकर काठमांडू उतरे

भारत की ओर से नेपाल को मदद जारी, दो सी-130 जे विमान 21.5 टन राहत सामग्री लेकर काठमांडू उतरे
नेपाल के लिए भारत की ओर से मानवीय सहायता जारी है। नेपाल में आई व‍िनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की मदद के ल‍िए भारत ने दो और सी-130जे विमान राहत सामग्री के साथ भेजे हैं। इन विमानों के जरिए 21.5 टन राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई गई है। गुरुवार रात राहत सामग्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंपी गई।

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल के लिए भारत की ओर से मानवीय सहायता जारी है। नेपाल में आई व‍िनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की मदद के ल‍िए भारत ने दो और सी-130जे विमान राहत सामग्री के साथ भेजे हैं। इन विमानों के जरिए 21.5 टन राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई गई है। गुरुवार रात राहत सामग्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंपी गई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया क‍ि भारत ने नेपाल के लिए अपनी मानवीय सहायता जारी रखते हुए दो और सी-130जे विमान राहत सामग्री के साथ भेजे हैं।

उन्‍होंने बताया क‍ि इन विमानों के जरिए 21.5 टन राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई गई है, जिसमें फोरेंसिक किट और चिकित्सा सामग्री भी शामिल है। राहत सामग्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंपी दी गई है।

जायसवाल ने कहा क‍ि यह अतिरिक्त सहायता नेपाल में चल रहे राहत और बचाव कार्यों को और मजबूत करेगी तथा बाढ़ से प्रभावित लोगों और समुदायों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

व‍िदेश मंत्रालय ने कहा क‍ि भारत ने एक बार फिर संकट की इस घड़ी में नेपाल के साथ अपनी एकजुटता दिखाते हुए राहत कार्यों में सहयोग जारी रखा है।

नेपाल के इस मुश्‍क‍िल समय में भारत लगातार मदद का हाथ बढ़ाए हुए है। इससे पहले भी अलग-अलग तारीखों में भारत की ओर से पांच व‍िमान नेपाल राहत सामग्री पहुंचा चुके हैं।

इससे पहले बुधवार को नेपाल के लिए भारत का पांचवां राहत विमान काठमांडू उतरा था। यह विमान 11 सदस्यीय बचाव दल, विशेष बचाव उपकरणों और 5.5 टन जरूरी दवाइयों के साथ नेपाल भेजा गया था।

बुधवार तक नेपाल की मदद के लिए भारत ने 68 टन से अधिक राहत सामग्री और विशेष बचाव दल भेजा था। भेजी गई राहत सामग्री में कंबल, स्लीपिंग बैग, मजबूत तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट शामिल हैं। इसके अलावा जरूरी दवाइयां, खाद्य पैकेट, सोलर लैंप, पानी शुद्ध करने की गोलियां और पोर्टेबल जनरेटर भी भेजे गए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Sept 2026 9:02 AM IST

Tags

Next Story