दादाभाई नौरोजी की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय राजनीति के 'ग्रैंड ओल्ड मैन' दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर शुक्रवार को देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तक, सभी ने उनके योगदान को याद किया।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें प्रखर शिक्षाविद् और समाज सुधारक बताते हुए नमन किया। उन्होंने कहा, "महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर कोटिशः नमन। राष्ट्र की स्वतंत्रता, शिक्षा और सामाजिक जागरण के लिए आपका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दादाभाई नौरोजी के आर्थिक चिंतन को याद किया। उन्होंने कहा, "भारतीय राजनीति के 'ग्रैंड ओल्ड मैन', महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद एवं राष्ट्रवादी विचारक दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उन्होंने ब्रिटिश शासन की शोषणकारी आर्थिक नीतियों को उजागर कर स्वराज और राष्ट्र की आर्थिक स्वतंत्रता की चेतना को सशक्त किया। मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण, प्रखर विचार और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी विरासत सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।"
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् व समाज सुधारक दादाभाई नौरोजी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।"
भाजपा विधायक मुकेश शर्मा ने कहा, "महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रवादी विचारक दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र अभिवादन! राष्ट्र की स्वतंत्रता और जनसेवा के लिए उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।"
भाजपा नेता भगवानदास सबनानी ने कहा कि भारतीय राजनीति के ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद एवं राष्ट्रवादी विचारक दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उन्होंने ब्रिटिश शासन की शोषणकारी आर्थिक नीतियों को उजागर कर स्वराज और राष्ट्र की आर्थिक स्वतंत्रता की चेतना को सशक्त किया। मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण, प्रखर विचार और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी विरासत सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 Sept 2026 8:22 AM IST











