भारत में शूटिंग का भविष्य उज्ज्वल है मनु भाकर

भारत में शूटिंग का भविष्य उज्ज्वल है मनु भाकर
भारत के लिए एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वालीं स्टार निशानेबाज मनु भाकर का कहना है कि आज वह अपने करियर में जो भी हैं, वह सिर्फ शूटिंग की वजह से हैं। मनु ने कहा कि भारत में युवाओं के बीच शूटिंग का खेल काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के लिए एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वालीं स्टार निशानेबाज मनु भाकर का कहना है कि आज वह अपने करियर में जो भी हैं, वह सिर्फ शूटिंग की वजह से हैं। मनु ने कहा कि भारत में युवाओं के बीच शूटिंग का खेल काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

मनु भाकर ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा कि भारत में शूटिंग का भविष्य काफी उज्ज्वलउज्ज्वल नजर आता है। मनु ने कहा कि उन्होंने पिछले 10 से 15 वर्षों में शूटिंग के खेल में खिलाड़ियों की तादाद को लगातार बढ़ते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि पहले इस खेल की प्रतियोगिता में काफी कम खिलाड़ी ही हिस्सा लेते हुए नजर आते थे, लेकिन अब शूटिंग काफी लोकप्रिय हो रहा है और हर टूर्नामेंट में भारी संख्या मेंखिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

भारत की स्टार शूटर ने कहा कि आज उनके पास जो भी है, वह सब शूटिंग की वजह से है। मनु के अनुसार, उनकी कामयाबी में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) का योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने आगे कहा, "जब कोई फेडरेशन मजबूत होती है, तो वह अपने एथलीट्स को सपोर्ट करती है, उनका ध्यान रखती है, और हम एथलीट्स जानते हैं कि अगर कुछ भी होता है, तो वे हमारा साथ देने के लिए मौजूद हैं। यह एक बहुत ही आरामदायक और आजादी देने वाला सिस्टम है, और मैं सच में सबसे पहले एक एथलीट के तौर पर इसकी तारीफ करती हूं।"

मनु ने कहा युवा खिलाड़ी शूटिंग को करियर के तौर पर चुन रहे हैं। इसके साथ ही इस खेल में दिन-प्रतिदिन मुकाबला भी काफी कड़ा होता जा रहा है। भारतीय शूटर ने कहा कि शूटिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर वह काफी खुश हैं। इसके साथ ही मनु ने शूटिंग खेल के होते विकास का श्रेय फेडरेशन को दिया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन अच्छा काम कर रही है, जिसके चलते हम किसी भी तरह की राजनीति से दूर होकर सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दे पा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2026 6:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story