एनएचआईडीसीएल वैकेंसी जीएम से असिस्टेंट डायरेक्टर तक 21 पद, 30 अप्रैल लास्ट डेट

एनएचआईडीसीएल वैकेंसी जीएम से असिस्टेंट डायरेक्टर तक 21 पद, 30 अप्रैल लास्ट डेट
नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने जनरल मैनेजर, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 21 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन का आखिरी मौका 30 अप्रैल यानी गुरुवार तक है।

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने जनरल मैनेजर, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 21 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन का आखिरी मौका 30 अप्रैल यानी गुरुवार तक है।

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका है। एनएचआईडीसीएल ने जनरल मैनेजर, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 21 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनएचआईडीसीएल ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स), सीनियर जनरल मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स), जनरल मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स), जनरल मैनेजर (लीगल), डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल), जनरल मैनेजर (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी), डिप्टी जनरल मैनेजर (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी), प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर (सेक्रेटेरिएट), प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी (सेक्रेटेरिएट), सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी (सेक्रेटेरिएट) और असिस्टेंट डायरेक्टर (ऑफिशियल लैंग्वेज) के 1-1 पद, जनरल मैनेजर (लैंड एक्विजिशन) के 2, डिप्टी जनरल मैनेजर (लैंड एक्विजिशन) के 3 और डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) के 5 पद शामिल हैं।

एनएचआईडीसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री, सीए/सीएमए, एमबीए (फाइनेंस), एमकॉम, एलएलबी, बीई/बीटेक (सीएस/आईटी), एमसीए, एमएससी (आईटी) या एमटेक (साइबर सुरक्षा) होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य कैंडिडेट्स का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पद अनुसार 70,000 से 2,80,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले एनएचआईडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'जनरल मैनेजर (भर्ती), नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड, प्रथम मंजिल, टावर-ए, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली - 110029।' पते पर पोस्ट कर दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2026 6:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story