फुटबॉल चैंपियंस लीग सेमीफाइनल से पहले चोटों को लेकर परेशान एटलेटिको

फुटबॉल चैंपियंस लीग सेमीफाइनल से पहले चोटों को लेकर परेशान एटलेटिको
एटलेटिको मैड्रिड के कोच डिएगो सिमियोन बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर आर्सेनल के खिलाफ होने वाले चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के शुरुआती लेग से पहले चार खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंता जताई है। इन खिलाड़ियों में जूलियन अल्वारेज, डेविड हान्को, एडेमोला लुकमैन और जोस मारिया गिमेनेज शामिल हैं।

मैड्रिड, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। एटलेटिको मैड्रिड के कोच डिएगो सिमियोन बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर आर्सेनल के खिलाफ होने वाले चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के शुरुआती लेग से पहले चार खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंता जताई है। इन खिलाड़ियों में जूलियन अल्वारेज, डेविड हान्को, एडेमोला लुकमैन और जोस मारिया गिमेनेज शामिल हैं।

रियल सोसिदाद के हाथों कोपा डेल रे फाइनल में हार के बाद, इस सीजन में एटलेटिको के पास एकमात्र खिताब जीतने का मौका अब यूरोप में ही बचा है। सिमियोन की टीम का मुकाबला आर्सेनल से है, जिसकी फॉर्म हाल के हफ्तों में गिरी है। इस मैच में क्लब के तीसरे चैंपियंस लीग फाइनल में जगह बनाने का दांव लगा है, जो इस अर्जेंटीनाई कोच के नेतृत्व में होगा।

समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन के अंतरराष्ट्रीय मिडफील्डर पाब्लो बैरियोस सेमीफाइनल के दोनों लेग में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि शनिवार को एथलेटिक क्लब के खिलाफ घरेलू मैदान पर 3-2 की जीत के दौरान उन्हें मांसपेशियों में एक और चोट लगी थी। वहीं, जूलियन अल्वारेज, डेविड हान्को, एडेमोला लुकमैन और जोस मारिया गिमेनेज के खेलने पर भी सवालिया निशान हैं।

अल्वारेज ने शनिवार को एथलेटिक के खिलाफ एहतियातन मैच नहीं खेला, क्योंकि पिछले बुधवार को एल्चे के खिलाफ मिली हार के बाद उन्हें आराम दिया गया था। हालांकि, आर्सेनल का सामना करने के लिए वह फिट होने चाहिए।

हान्को लगभग 3 हफ्तों से टखने की चोट के कारण मैदान से बाहर हैं, लेकिन भरोसेमंद सेंटर-बैक ने शुक्रवार को टीम के साथ ट्रेनिंग की। हालांकि कोच सिमियोन ने कहा कि वह अभी भी रिकवरी चरण में हैं, लेकिन उन्हें कम से कम सब्स्टीट्यूट बेंच पर जगह मिल सकती है।

लुकमैन की स्थिति ज्यादा संदिग्ध है। प्रभावशाली नाइजीरियाई विंगर को 18 अप्रैल को कोपा डेल रे फाइनल में ग्रोइन इंजरी हुई थी और तब से उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिंग नहीं की है। क्लब किसी दोबारा चोट के खतरे से बचना चाहता है, इसलिए उनके स्टार्टिंग इलेवन में खेलने की संभावना कम है।

वहीं, गिमेनेज मांसपेशियों की चोट के कारण एटलेटिको के पिछले 6 मुकाबलों से बाहर हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने ट्रेनिंग बढ़ाई, लेकिन अब तक टीम के साथ अभ्यास नहीं किया है, इसलिए बुधवार के मैच में उनके स्टैंड्स से मुकाबला देखने की संभावना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2026 7:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story