मेहरीन पीरजादा ने रचाई अर्श औलख संग शादी, भाई गुरफतेह ने लिखा खास नोट

मेहरीन पीरजादा ने रचाई अर्श औलख संग शादी, भाई गुरफतेह ने लिखा खास नोट
साउथ फिल्मों और बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा और अर्श औलख शादी के बंधन में बंध गईं। सोमवार को अभिनेत्री के भाई और अभिनेता गुरफतेह पीरजादा ने इंस्टाग्राम के जरिए बधाई दी।

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ फिल्मों और बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा और अर्श औलख शादी के बंधन में बंध गईं। सोमवार को अभिनेत्री के भाई और अभिनेता गुरफतेह पीरजादा ने इंस्टाग्राम के जरिए बधाई दी।

उन्होंने बहन की विदाई और शादी की रस्मों की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में वे मेहरीन को 'कलीरे' पहनाते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में अपनी बहन को विदा करते हुए उनकी आंखें नम हैं। इसी के साथ ही, उन्होंने बहन के लिए एक खास नोट लिखते हुए मन की भावनाएं व्यक्त कीं।

अभिनेता ने लिखा, "रविवार को मेरी बहन की शादी हो गई। सच कहूं, तो इस अहसास को शब्दों में बयां करना थोड़ा मुश्किल है। दिल में ढेर सारा प्यार और थोड़ी उदासी है। मेरी मार्गदर्शक और सबसे करीबी इंसान अब अपनी नई जिंदगी शुरू कर रही है। पिछले 30 सालों की हर याद उनसे जुड़ी है, ऐसे में घर में उनका न होना बहुत खलेगा।"

गुरफतेह ने लिखा कि वह पहले मेहरीन का कमरा लेने की बात करते थे, लेकिन अब वह जगह हमेशा मेहरीन की ही रहेगी। अभी समझ नहीं आ रहा कि दीदी के बिना घर में कैसे रहेंगे। धीरे-धीरे हम सब इसकी आदत डाल लेंगे। यही तो जिंदगी का नियम है। मेहरीन, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। एक समय मैं मजाक करता था कि आपका कमरा ले लूंगा, शायद उसे कुछ और बना दूं, लेकिन अब ऐसा कभी नहीं होगा। वो जगह हमेशा आपकी थी, है और रहेगी।"

अभिनेता ने अपने जीजा अर्श औलख का परिवार में स्वागत करते हुए एक जिम्मेदार भाई की तरह सलाह भी दी। उन्होंने लिखा, "अर्श, आप एक बेहतरीन इंसान हो। बस मेरी बहन के नखरे संभालने के लिए तैयार रहना। मेहर ने कम उम्र में ही काफी जिम्मेदारियां निभाई हैं, लेकिन दिल से वह आज भी एक छोटी बच्ची जैसी है जिसे सिर्फ प्यार चाहिए।"

अभिनेता की पोस्ट सभी को काफी पसंद आ रही है। मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। अभिनेत्री अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, करिश्मा शर्मा और महीप कपूर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर शुभकामनाएं दी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2026 8:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story