मध्य प्रदेश में अब जंगली भैंस के पुनर्स्थापन की तैयारी

मध्य प्रदेश में अब जंगली भैंस के पुनर्स्थापन की तैयारी
मध्य प्रदेश में चीता पुनर्स्थापन के सफल प्रयोग के बाद जंगली भैंस ' (वाइल्ड बफेलो) पुनर्स्थापन की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक सदी से अधिक समय से 'जंगली भैंस' (वाइल्ड बफेलो) की प्रजाति विलुप्त हो चुकी है।

भोपाल, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में चीता पुनर्स्थापन के सफल प्रयोग के बाद जंगली भैंस ' (वाइल्ड बफेलो) पुनर्स्थापन की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक सदी से अधिक समय से 'जंगली भैंस' (वाइल्ड बफेलो) की प्रजाति विलुप्त हो चुकी है।

बालाघाट जिले के सूपखार एवं टोपला क्षेत्र में 'जंगली भैंस' पुनर्स्थापन अभियान की शुरुआत होने वाली है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव सूपखार में चार जंगली भैंसों को उनके नए प्राकृतिक आवास में छोड़ेंगे। इनमें तीन मादा और एक नर जंगली भैंसा शामिल हैं। बताया गया है कि परियोजना के तहत असम के काजीरंगा से जंगली भैंसों को कान्हा टाइगर रिजर्व लाया जा रहा है।

पहले चरण में चार भैंसों का दल अपनी यात्रा प्रारंभ कर चुका है। कुल 50 भैंसों के समूह को ‘फाउंडर पॉपुलेशन’ के रूप में लाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस सीजन में आठ भैंसों को स्थानांतरित किया जाएगा।

पूरी प्रक्रिया काजीरंगा और कान्हा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अनुभवी पशु-चिकित्सकों की निगरानी में वैज्ञानिक तरीके से संपन्न की जा रही है। इस परियोजना के साथ ही मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्यजीव आदान-प्रदान का नया अध्याय भी जुड़ रहा है।

असम से गैंडे (राइनो) के दो जोड़े मध्य प्रदेश लाए जाएंगे, जिन्हें भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रखा जाएगा। इसके बदले में मध्य प्रदेश, असम की मांग के अनुसार तीन बाघ और छह मगरमच्छों का स्थानांतरण करेगा।

इस पर गुवाहाटी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा के बीच हुई बैठक में सहमति बनी थी। मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि चीता पुनर्स्थापना के बाद अब जंगली भैंसों की वापसी से प्रदेश की जैव-विविधता में एक नया आयाम जुड़ेगा। यह पहल एक प्रजाति के संरक्षण के प्रयास के साथ ही प्रदेश के वन पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

मध्य प्रदेश पहले ही ‘टाइगर स्टेट’ और ‘लेपर्ड स्टेट’ के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन इस गौरव को और सुदृढ़ करेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2026 8:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story