भारतीय नौसेना दिवस राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई, कहा- भारतीय नौसेना अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक है

भारतीय नौसेना दिवस राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई, कहा- भारतीय नौसेना अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक है
राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने गुरुवार को नौसेना दिवस के मौके पर सभी भारतीय नौसेना कर्मियों को बधाई देते हुए भारतीय नौसेना को अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया है।

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने गुरुवार को नौसेना दिवस के मौके पर सभी भारतीय नौसेना कर्मियों को बधाई देते हुए भारतीय नौसेना को अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया है।

राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, “नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं! देश उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करता है जो साहस, सतर्कता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ हमारी समुद्री सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हैं। व्यापार मार्गों को सुरक्षित करने और ब्लू इकोनॉमी को मजबूत करने से लेकर मानवीय मिशनों का नेतृत्व करने तक, भारतीय नौसेना अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक है।"

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, “नौसेना दिवस के अवसर पर, मैं भारतीय नौसेना के बहादुर पुरुषों और महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारी नौसेना भारत की समुद्री शक्ति, सतर्कता और हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारे विशाल समुद्र तटों को सुरक्षित रखने से लेकर हिंद महासागर क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तक, भारतीय नौसेना व्यावसायिकता, साहस और सेवा के उच्चतम मानकों को बनाए रखती है।"

उन्होंने आगे लिखा कि मैं सभी नौसैनिक कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को उनकी निस्वार्थ सेवा और बलिदान के लिए सलाम करता हूँ। आप अपने शौर्य और प्रतिबद्धता से देश को प्रेरित करते रहें।

इस बीच, भारतीय नौसेना ने बुधवार को केरल के तिरुवनंतपुरम तट पर एक ऑपरेशनल शोकेस में अपनी बढ़ती समुद्री क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत से लेकर फ्रंटलाइन फ्रिगेट उदयगिरि तक, इस कार्यक्रम में बल की मल्टी-डोमेन युद्ध की तैयारी को उजागर किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जो सशस्त्र बलों की सुप्रीम कमांडर हैं, ने नौसेना दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर शंगुमुघम बीच से इस डिस्प्ले को देखा।

इस प्रदर्शन में आईएएनएस विक्रांत समेत कुल 19 बड़े युद्धपोत, एक सबमरीन, चार फास्ट इंटरवेंशन वेसल और 32 एयरक्राफ्ट शामिल थे, जिनमें फाइटर जेट, सर्विलांस प्लेन और हेलीकॉप्टर शामिल थे। यह नेवी की बढ़ती ऑपरेशनल पहुंच और तैयारी को दिखाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Dec 2025 11:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story