भोजपुरी दर्शकों का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी आम्रपाली दुबे की पारिवारिक ड्रामा फिल्म
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का आगामी पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। बुधवार को मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी दी।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में आम्रपाली संस्कारी और पारंपरिक बहू के अवतार में नजर आ रही हैं।
आम्रपाली ने लिखा, "यह फिल्म 1 मई से उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को आरवीएफ एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज किया जा रहा है।"
फिल्म देखने के लिए भोजपुरी दर्शकों में उत्साह है। वे कमेंट सेक्शन में फिल्म के रिलीज के इंतजार करने की बात कर रहे हैं।
रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह एक पारिवारिक फिल्म है। इसकी कहानी एक आदर्श बहू और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म में तीन बहुएं हैं, जो सास को परेशान करती हैं, जबकि आम्रपाली (शीतल) अपने कामों से सास का दिल जीतती हैं, जिससे घर की बाकी बहुएं जलती हैं और साजिश रचती हैं।
कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
अजय झा द्वारा निर्देशित फिल्म की कास्ट काफी शानदार और इसमें मंझे हुए कलाकार हैं। फिल्म में आम्रपाली के अलावा, जय यादव, कंचन मिश्रा, रंभा साहनी, संगीता तिवारी, जया पांडे, रितु पांडे, ललित उपाध्याय, राकेश बाबू, पुष्पेंद्र राय, साहिल सिद्दीकी, प्रिया दीक्षित और गोपाल चौहान अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म को निशांत उज्जवल ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म में इमोशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा गया है, जिससे हर उम्र के दर्शक इससे जुड़ सकें। ओम झा और रजनीश मिश्रा जैसे मशहूर संगीतकारों ने इसके गानों को तैयार किया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 April 2026 6:12 PM IST












