भोपाल में कांग्रेस का 'वोट बचाओ, देश बचाओ' पैदल मार्च, विपक्षी सांसदों को रोके जाने पर विरोध

भोपाल में कांग्रेस का वोट बचाओ, देश बचाओ पैदल मार्च, विपक्षी सांसदों को रोके जाने पर विरोध
देश की राजधानी दिल्ली में निर्वाचन आयोग कार्यालय जा रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वोट बचाओ देश बचाओ पैदल मार्च निकाला इस मार्च में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। कांग्रेस द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पैदल मार्च व्यापम चौराहा से प्रारंभ होकर बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा।

भोपाल, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में निर्वाचन आयोग कार्यालय जा रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वोट बचाओ देश बचाओ पैदल मार्च निकाला इस मार्च में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। कांग्रेस द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पैदल मार्च व्यापम चौराहा से प्रारंभ होकर बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मतदान के अधिकार की रक्षा का संकल्प लेते हुए केंद्र सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलने जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में “काला दिवस” मनाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई से लेकर संविधान निर्माण और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने तक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। आज जब देश में मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट सवाल है कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब निर्वाचन आयोग और सरकार कब देगी? कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाती रहेगी और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के वोट के अधिकार, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है। कांग्रेस ऐसा भारत चाहती है जहां नफरत की जगह प्रेम, विभाजन की जगह भाईचारा और सत्ता के दबाव की जगह संविधान एवं लोकतंत्र की सर्वोच्चता हो।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतंत्र और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करती रहेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Oct 2026 8:34 PM IST

Tags

Next Story