बिग-बॉस जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा बनना पसंद करूंगी गुलफाम खान
मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन शो 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' से घर घर में पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री गुलफाम खान ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वे भविष्य में रियलिटी शो का हिस्सा बनना पसंद करेंगी।
जब आईएएनएस ने गुलफाम खान से सवाल किया, "क्या आपको कभी रियलिटी शोज में अप्रोच किया गया है?" तो जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे शुरुआती स्टेज में अप्रोच किया गया था, लेकिन शायद उन्हें लगा कि मेरी जिंदगी में उतना ड्रामा नहीं है, जितना उन्हें चाहिए।"
अभिनेत्री ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि ये मेकर्स की एक गलतफहमी है कि ड्रामा नहीं है। असल में हर किसी की जिंदगी में ड्रामा होता है। अगर आप लोगों को तीन महीने के लिए एक साथ घर में बंद कर देते हैं, तो ड्रामा अपने आप होगा। शायद मेकर्स कभी-कभी उन कंटेस्टेंट को पसंद करते हैं, जो पहले से ही मौजूदा कॉन्ट्रोवर्सी के साथ आते हैं क्योंकि वे फॉलोअर्स लाते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि सिर्फ इससे टीआरपी की गारंटी मिलती है।"
गुलफाम खान ने बातचीत में बताया कि भविष्य में वे बिग-बॉस जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा जरूर बनना चाहेंगी। उन्होंने कहा, "रियलिटी शोज में अपनी पर्सनल कहानी बताना अपनी खुद की च्वाइस होती है। अगर कोई अपनी यात्रा से कुछ खूबसूरत, दर्दनाक या जिंदगी बदलने वाला वाक्य साझा करना चाहता है, तो किसी को उन्हें जज करने का कोई हक नहीं है।
जब अभिनेत्री से पूछा गया, "टेलीविजन पर इंटिमेट सीन को लेकर अक्सर बहस होती है। आपकी क्या राय है?" अभिनेत्री ने कहा, "पर्सनली, मुझे लगता है कि टेलीविजन को अलग करना दोगलापन है। आज हर किसी के पास ओटीटी प्लेटफॉर्म, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और मोबाइल फोन है, जिन पर अनगिनत कंटेंट हैं। सिर्फ टेलीविजन को ही क्यों दोष दें? जब तक कोई चीज एक स्पष्ट लाइन पार न करे, मुझे कोई दिक्कत नहीं दिखती।"
उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि अगर भविष्य में उन्हें कभी मौका मिले, तो वे शेप-शिफ्टर या ट्रांसजेंडर जैसे चैलेंजिंग कैरेक्टर निभाना पसंद करेंगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 Aug 2026 3:25 PM IST












