बिग बॉस से बाहर हुए रोहिद खान, बोले-नियम तोड़ा तो पता था टिकट कटेगा

बिग बॉस से बाहर हुए रोहिद खान, बोले-नियम तोड़ा तो पता था टिकट कटेगा
ऑस्ट्रियाई अभिनेता और मॉडल रोहिद खान लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस -20' से बाहर आ गए हैं। अभिनेता ने बताया कि जब उन्होंने शो के रूल्स तोड़े थे, तो उन्होंने इस बात का अंदाजा हो गया था कि वे बाहर जाने वाले हैं।

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रियाई अभिनेता और मॉडल रोहिद खान लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस -20' से बाहर आ गए हैं। अभिनेता ने बताया कि जब उन्होंने शो के रूल्स तोड़े थे, तो उन्होंने इस बात का अंदाजा हो गया था कि वे बाहर जाने वाले हैं।

अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अगर वे शो में और ज्यादा दिन रुकते, तो शायद शो के होस्ट सलमान खान और दर्शकों को और अच्छे से समझ पाते। अभिनेता रोहिद खान ने कहा, "जब मैंने नियम तोड़े और बिग बॉस को गुस्सा दिलाया, तब मुझे अंदाजा हो गया था कि मेरा टिकट कटने वाला है। इसलिए मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई और जब मैं बाहर आया और देखा कि सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि और भी लोग नियम तोड़ रहे थे, तो मुझे थोड़ा बुरा लगा लेकिन शायद मैं उस बारे में थोड़ा ज्यादा खुलकर बोल गया था।"

अभिनेता से आईएएनएस ने सवाल किया, "क्या आपको लगता है कि अगर आप बिग बॉस में थोड़ी और लड़ाई करते, तो आपका सफर लंबा चलता?"

इस पर उन्होंने कहा, "शो में हम फिजिकली नहीं लड़ सकते हैं, अगर ऐसा होता तो शायद लोगों को मैं अपनी बाहों में ले लेता और मैं महिलाओं की रिस्पेक्ट करता हूं, जिस वजह मैं उनसे जुबानी जंग नहीं कर सकता था। अगर मुझे कोई टॉपिक पसंद नहीं आता, तो मैं बैठकर अपनी बात समझाता क्योंकि बिग बॉस का घर ऐसा बना है कि आप कई सिचुएशन में फ्रस्ट्रेट हो जाते हैं। अगर मैं कुछ और हफ्ते घर में रहता, तो शायद मेरे गुस्से का वह हिस्सा बाहर आ जाता।"

अभिनेता रोहिद ने बताया कि शो में उन्होंने किसी को बुली नहीं किया और न ही किसी की बेइज्जती की। मैं सबके साथ इज्जत और प्यार से पेश आया और इसी वजह से मुझे बदले में इज्जत और प्यार मिला। रोहिद खान ने कहा, "शो के दौरान मुझे अमन भाई पर गुस्सा आया था। मैंने उनसे लड़ाई भी की थी और अगर वो ज्यादा कुछ करते तो शायद मैं उन पर चिल्ला भी देता।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 10:17 AM IST

Tags

Next Story