बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए जदयू विधायकों ने दिया एक-एक महीने का वेतन, राहत कोष में 17.19 लाख रुपए जमा

बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए जदयू विधायकों ने दिया एक-एक महीने का वेतन, राहत कोष में 17.19 लाख रुपए जमा
बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जदयू विधानमंडल दल की ओर से एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सीएम सम्राट चौधरी को सौंपा गया। वहीं, सीएम ने राहत कोष में फंड देने के लिए जदयू विधानमंडल दल का आभार जताया।

पटना, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जदयू विधानमंडल दल की ओर से एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सीएम सम्राट चौधरी को सौंपा गया। वहीं, सीएम ने राहत कोष में फंड देने के लिए जदयू विधानमंडल दल का आभार जताया।

जदयू विधानमंडल दल की ओर से जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामवचन राय, स्वास्थ्य मंत्री निशांत के नेतृत्व में यह चेक लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सौंपा गया।

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, बिहार विधानसभा में सचेतक सुधांशु शेखर, नचिकेता, विनय चौधरी, विधायक राधाचरण साह, विधायक सोनम रानी, विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल, विधायक अतिरेक कुमार, विधायक इंद्रदेव सिंह, विधायक हेमनारायण साह, विधायक राजकुमार राय, विधायक निरंजन कुमार मेहता, विधायक दुलालचंद गोस्वामी, विधायक बबलू कुमार, विधायक रामविलास कामत के एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा गया। कुल 17 लाख 19 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा गया।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधजी उपस्थित थे।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, "बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग स्वरूप सहायता राशि का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया।"

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति प्रो. रामवचन राय तथा परिषद् में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सहायता राशि सौंपी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Oct 2026 10:39 PM IST

Tags

Next Story