बिहार बर्थडे पार्टी में डांसर को बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

बिहार  बर्थडे पार्टी में डांसर को बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बिहारशरीफ, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना शिवपुरी मोहल्ले की है, जहां 31 अक्टूबर को एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए एक युवती को बुलाया गया था, जो नर्तकी का काम करती है। नर्तकी उपलब्ध कराने वाले एक दलाल के माध्यम से तय किराये पर कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था।

पुलिस को रविवार की सुबह करीब सात बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही लहेरी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बर्थडे पार्टी में कुल आठ लोग शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी आरोपियों का सहयोग किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के प्रावधानों के तहत अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में अब तक इस कांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता की जांच की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अनुसंधान के आधार पर की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story