बिहार जहानाबाद में डीएम ने महादलित टोले में बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और खिलौने

बिहार  जहानाबाद में डीएम ने महादलित टोले में बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और खिलौने
बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देश पर जहानाबाद की जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने शनिवार रात रतनी फरीदपुर प्रखंड के रघुनीचक महादलित टोले में पहुंचकर स्थानीय परिवारों और बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ दीप जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। साथ ही बच्चों के बीच मिठाइयां, खिलौने और चुरचुरी पटाखे वितरित किए।

पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देश पर जहानाबाद की जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने शनिवार रात रतनी फरीदपुर प्रखंड के रघुनीचक महादलित टोले में पहुंचकर स्थानीय परिवारों और बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ दीप जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। साथ ही बच्चों के बीच मिठाइयां, खिलौने और चुरचुरी पटाखे वितरित किए।

जिला पदाधिकारी की इस पहल से महादलित टोले में दीपावली का उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बच्चों के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारे भी उड़ाए। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। जिला पदाधिकारी ने बच्चों से बातचीत की और उनके साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय परिवारों से भी मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दीपावली मनाने के साथ ही जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।

स्थानीय लोगों ने उनके सामने अपनी परेशानियां रखीं। जिला पदाधिकारी ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के विभिन्न महादलित टोलों में दीपावली की खुशियां साझा करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के अलावा उप विकास आयुक्त सहित जिला और प्रखंड स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग महादलित टोलों में पहुंचकर बच्चों और स्थानीय परिवारों के साथ दीपावली मनाई।

इस पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना और उन्हें सामाजिक उत्सवों से जोड़ना था। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर न केवल उनके साथ त्योहार मनाया, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनने और प्रशासनिक स्तर पर समाधान की पहल करने का भी प्रयास किया।

जिला प्रशासन की इस पहल के जरिए मुख्यमंत्री के उस संदेश को जमीन पर उतारने की कोशिश की गई, जिसमें हर घर तक रोशनी और हर परिवार तक त्योहार की खुशियां पहुंचाने पर जोर दिया गया है।

--आईएएनएस

एमएनपी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story