कटिहार हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की मदद की घोषणा

कटिहार हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की मदद की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के कटिहार में हुई भयावह सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतको के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की भी घोषणा की।

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के कटिहार में हुई भयावह सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतको के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "बिहार के कटिहार में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।"

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

कटिहार में हुई इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग घायलों के इलाज में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री की इस घोषणा से पीड़ित परिवारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक यात्री बस और पिकअप वैन के बीच टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गेड़ाबाड़ी की है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के बसगाड़ा चौक बकरी फार्म के पास हुई।

बताया जा रहा है कि पिकअप सवार लोग किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी। इस आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। दुर्घटना में घायल लगभग 25 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है।

पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर विधि-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रण में है तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू किया जा रहा है। इधर, सभी शवों को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 11:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story