बिहार के छपरा में पिकअप वैन पलटने से चार आर्केस्ट्रा कर्मियों की मौत, छह घायल

बिहार के छपरा में पिकअप वैन पलटने से चार आर्केस्ट्रा कर्मियों की मौत, छह घायल
बिहार के सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना छपरा-रिविलगंज मार्ग पर भगवान बाजार थाना के पीएन सिंह कॉलेज के पास हुई है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

छपरा, 6 मई (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना छपरा-रिविलगंज मार्ग पर भगवान बाजार थाना के पीएन सिंह कॉलेज के पास हुई है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप में ऑर्केस्ट्रा कर्मी सवार थे। बताया गया कि एक मांगलिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर आर्केस्ट्रा टीम के लोग एक पिकअप वैन में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान न्याय बस्ती लोहा टोला के समीप पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप वैन तेज रफ्तार से जा रही थी और सामने से उस समय एक ट्रक भी गुजर रहा था। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। इस दुर्घटना के बाद इलाके में शोक है। बताया जाता है कि मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

--आईएएनएस

एमएनपी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 May 2026 10:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story