बिहार की समृद्धि के लिए छठी मैया का आशीर्वाद प्रदेश के लोगों पर बना रहे सम्राट चौधरी
पटना, 23 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लोक आस्था के महापर्व चैत्र छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की समृद्धि के लिए छठी मैया का आशीर्वाद प्रदेश के लोगों पर बना रहे।
डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चैती छठ के पावन अवसर पर पटना में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्तागण के आवास पर जाकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया।
मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग (आईआईपी) का जिक्र करते हुए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि आईआईपी का एक्सटेंशन सेंटर पटना में स्थापित करने के प्रस्ताव को मोदी सरकार द्वारा सहमति प्रदान की गई है। यह कदम बिहार में पैकेजिंग, निर्यात, स्टार्टअप और उद्योगों को नई दिशा देने वाला साबित होगा। यह पहल बिहार के युवाओं, उद्यमियों और उद्योग जगत के लिए कौशल विकास, नवाचार और निर्यात क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी जीवनयात्रा समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरक मिसाल है। साधारण परिवेश से निकलकर देश के सर्वोच्च दायित्व तक पहुंचना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के विश्वास का प्रतीक है। हर निर्णय में जनसेवा, हर प्रयास में विकास और हर संकल्प में भारत को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दिखाई देती है। यही निरंतर कर्म और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण उन्हें अलग पहचान देता है।
दूसरी ओर, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पोस्ट में कहा कि कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के पटना स्थित आवास पर पहुंचकर लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के पावन अवसर पर ‘खरना’ के प्रसाद को ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह दिव्य क्षण आस्था, श्रद्धा और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की गहराई को अनुभव कराने वाला रहा। छठी मईया से प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। जय छठी मईया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 March 2026 11:33 PM IST











