बिहार मां और दो मासूम बच्चों का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

बिहार  मां और दो मासूम बच्चों का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को एक ही परिवार के तीन लोगों के शव एक कमरे से बरामद किया है।

मुजफ्फरपुर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को एक ही परिवार के तीन लोगों के शव एक कमरे से बरामद किया है।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला शहबाजपुर गांव का है जहां एक कमरे से मां और दो मासूम बच्चों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान रीता देवी, उनकी दो वर्षीय बेटी वैष्णवी और तीन महीने के बेटे कन्हैया के रूप में हुई है।

एक ही कमरे से मासूम सहित परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग सकते में हैं। बताया गया कि मृतक महिला के पति कैटरिंग का काम करते हैं और सोमवार को वह इसी काम से बाहर गए थे। रात को वे नहीं लौटे थे। सुबह जब घर लौटे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई है। शव के पास एक रस्सी भी पड़ी मिली थी।

उन्होंने तीनों की हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे जमीन विवाद की बात बताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 11:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story