नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली बड़ी मंजूरी, जल्द शुरू होंगी उड़ानें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली बड़ी मंजूरी, जल्द शुरू होंगी उड़ानें
उत्तर प्रदेश और देश के एविएशन सेक्टर के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब संचालन के एक और महत्वपूर्ण चरण को पार कर चुका है। एयरपोर्ट को सुरक्षा से जुड़ी अंतिम बड़ी मंजूरी मिल गई है, जिससे इसके संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

ग्रेटर नोएडा, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश और देश के एविएशन सेक्टर के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब संचालन के एक और महत्वपूर्ण चरण को पार कर चुका है। एयरपोर्ट को सुरक्षा से जुड़ी अंतिम बड़ी मंजूरी मिल गई है, जिससे इसके संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

दरअसल, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने एयरपोर्ट के एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम (एएसपी) को मंजूरी देते हुए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। यह मंजूरी इस बात का प्रमाण है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रक्रियाएं सभी नियामकीय मानकों के अनुरूप हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

एएसपी की स्वीकृति मिलना किसी भी एयरपोर्ट के लिए बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसके बिना कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन संभव नहीं होता। इस मंजूरी के साथ ही अब एयरपोर्ट से उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, अब अगला कदम एयरलाइंस कंपनियों और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने की तारीख तय करना है। इसके लिए सभी पक्षों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि संचालन की शुरुआत सुचारू और व्यवस्थित तरीके से हो सके।

अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर सभी जरूरी सिस्टम, प्रक्रियाएं और स्टाफ को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोशिश है कि यात्रियों को शुरुआत से ही सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके। इसके साथ ही टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े और अत्याधुनिक एयरपोर्ट्स में से एक माना जा रहा है, जो न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए हवाई यात्रा का एक नया केंद्र बनेगा। इसके चालू होने से क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और कनेक्टिविटी को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 11:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story