पंजाब में बिजली कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा शिरोमणि अकाली दल दलजीत सिंह चीमा

पंजाब में बिजली कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा शिरोमणि अकाली दल दलजीत सिंह चीमा
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने मंगलवार को घोषणा की। उनकी पार्टी 30 अप्रैल को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। यह विरोध प्रदर्शन लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ होगा।

चंडीगढ़, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने मंगलवार को घोषणा की। उनकी पार्टी 30 अप्रैल को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। यह विरोध प्रदर्शन लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ होगा।

दलजीत सिंह चीमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (एसएडी) सरकार को गहरी नींद से जगाने के लिए शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) परसों यानी 30 अप्रैल को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। यह विरोध प्रदर्शन लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ होगा।

उन्होंने बताया कि एसएडी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बिगड़ती बिजली स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है। पंजाब में लगातार बिजली कटौती के चलते आम लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। इसलिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ एसएडी नेता और कार्यकर्ता स्थानीय एसडीएम/डीसी और पावरकॉम कार्यालयों के सामने निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि ये भीषण बिजली कटौती आकस्मिक नहीं है। यह खराब बिजली नियोजन, समय पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफलता और घोर प्रशासनिक अक्षमता का सीधा परिणाम है। इस संकट का समाधान करने के बजाय, सरकार आंतरिक अस्थिरता और अपने सांसदों और नेताओं के बड़े पैमाने पर दलबदल के बीच अपने अस्तित्व को खतरे में डालने में व्यस्त है।

पंजाब में लगातार बढ़ती गर्मी के चलते बिजली की मांग तेजी से बढ़कर 12,000 मेगावॉट से भी ज्यादा पहुंच गई है। इससे राज्य में बिजली व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ गया है और लोगों को राहत की बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब राज्य बिजली बोर्ड (पीएसपीसीएल) की ओर से कई जगहों पर शटडाउन की वजह से लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा, मोहाली और पटियाला जैसे शहरों में रोजाना करीब 8 से 10 घंटे तक बिजली कटौती हो रही थी।

इस बीच बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पहले से तय रखरखाव कार्यों के कारण कुछ क्षेत्रों में नियोजित कटौती करनी पड़ी, जिससे उपभोक्ताओं को ज्यादा दिक्कत हुई। उन्होंने बताया कि अब बिजली कटौती को अधिकतम चार घंटे तक सीमित किया जाएगा, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 10:29 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story