बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को, जदयू ने 16 मंत्रियों की रखी मांग
पटना, 6 मई (आईएएनएस)। बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को होना है। इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान को सजाया-संवारा जा रहा है।
इस बीच, जदयू ने मंत्रिमंडल विस्तार में अपने कोटे के 16 मंत्रियों की मांग कर दी है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम को लेकर कहा कि गुरुवार (कल) को मंत्रिमंडल विस्तार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। एनडीए के तमाम नेता आ रहे हैं। मंत्रिमंडल पर तो विशेषाधिकार मुख्यमंत्री का होता है।
उन्होंने आगे कहा कि एनडीए के बड़े नेता इस पर विमर्श कर रहे हैं और तय करेंगे। उन्होंने जदयू कोटे से मंत्रियों की संख्या को लेकर आगे कहा, "पहले ही तय हो चुका है कि हमारे 16 रहेंगे। वैसे इस पर हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ही फैसला लेते हैं। अन्य लोगों से भी विचार-विमर्श करेंगे। निर्णय हमारे नेता ही लेते हैं।"
बता दें कि पिछले महीने के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद भाजपा के नेतृत्व में बिहार में पहली बार सरकार बनी और सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उप मुख्य मंत्री बने।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में होना है। प्रधानमंत्री मोदी बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के साक्षी बनेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत अनेक नेता कार्यक्रम में आएंगे।
इस दौरान, एनडीए के नेता भी शामिल होंगे, जिनमें नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी भी शामिल हैं। बिहार एनडीए के सभी सांसद और राज्य से आने वाले केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे। बिहार एनडीए में भाजपा और जदयू के अलावा लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 May 2026 5:21 PM IST












