तड़ीपार की कार्रवाई: कुख्यात गिरोह को शहर और ग्रामीण क्षेत्र से खदेड़ा, 8 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

कुख्यात गिरोह को शहर और ग्रामीण क्षेत्र से खदेड़ा, 8 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
  • कुख्यात गिरोह को शहर व ग्रामीण क्षेत्र से खदेड़ दिया गया
  • आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे
  • तड़ीपार की कार्रवाई की गई है

Nagpur News. कुख्यात गिरोह को शहर व ग्रामीण क्षेत्र से खदेड़ दिया गया है। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उन पर तड़ीपार की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर राहत की सांस ली है। जिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें गिरोह का प्रमुख शेख मोहसिन उर्फ बाबा उर्फ टायगर (पिता शेख मुसा, उम्र 27 वर्ष) तथा गिरोह के सदस्य अलमास उर्फ अम्मु (पिता अनवर खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ताज नगर), नितिन उर्फ बाल्या उर्फ मेंटल बंडु अंबादे (42 वर्ष, इंदिरा माता नगर), मोहम्मद जावेद उर्फ एम.डी. (पिता मोहम्मद शकील, 24 वर्ष, संत ज्ञानेश्वर नगर), आशीष लोकनारायण पांडे (34 वर्ष, पुलिस लाइन टाकली), इमरान उर्फ भांजा (पिता अकिल खान, 30 वर्ष, ओम नगर), अरबेज सैय्यद उर्फ बाबा (पिता आशीक रसूल, 36 वर्ष, राजाराम नगर) तथा शेख सरफराज उर्फ सप्पु (पिता फिरोज शेख, 19 वर्ष, कोराड़ी) शामिल हैं।

सभी आरोपी गंभीर अपराधों में लिप्त रहे हैं। उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों में संगठित होकर कई वारदातों को अंजाम दिया है। क्षेत्र में मुसा गिरोह का खासा आतंक था, जिसके कारण लोग उनके खिलाफ शिकायत करने से भी कतराते थे।

आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद जोन क्रमांक-2 के उपायुक्त नित्यानंद झा ने शेख मोहसिन, मेंटल बंडु और एम.डी. को छह महीने तथा अन्य आरोपियों को तीन महीने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र से तड़ीपार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Created On :   6 May 2026 5:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story