Nagpur News: मां-बेटी आत्महत्या प्रकरण पांच लोगों पर मामला दर्ज

मां-बेटी आत्महत्या प्रकरण पांच लोगों पर मामला दर्ज
जमीन खुद के नाम पर करवाने के लिए पति आए दिन करता था मारपीट

Nagpur News मां-बेटी के सामूहिक आत्महत्या के मामले में गंभीर मोड़ आ गया है। लड़की पैदा होने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का खुलासा हुआ है। पति समेत परिवार के 5 लोगों के खिलाफ नंदनवन थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में मृतका आकांक्षा के पति लोकेश ब्रम्हे (30), उसके पिता सुधाकर ब्रम्हे (60), सास अनुसरा ब्रम्हे (48) सभी ओम नगर निवासी, ननद प्राची डफ और ननदाेई अमोल डफ अंबर अपार्टमेंट मदन रतन सिटी नंदनवन निवासी शामिल हंै।

वर्ष 2024 में लोकेश की शादी आकांक्षा से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही लाेकेश और ससुराल के लोग मायके से दहेज लाने के लिए आकांक्षा को प्रताड़ित करते थे। शादी के करीब डेढ़ वर्ष बाद आकांक्षा ने बेटी को जन्म दिया था, जबकि लोकेश और उसका परिवार बेटा चाहते थे। बेटी पैदा होने से भी आकांक्षा को परेशान िकया जाता था। इसी बीच नवजात बेटी की भी मौत हो गई। इससे आकांक्षा बुरी तरह से टूट गई थी। रोज-रोज की कलह से त्रस्त होकर घटना के करीब डेढ़ महीने पहले वह अपनी मां संगीता ढबाले (52 वर्ष) के घर व्यंकटेश नगर में आ गई थी। संगीता जिला परिषद में शिक्षिका थी। उसे अनुकंपा के आधार पर नौकरी लगी थी। संगीता के सामने ही आकांक्षा से मारपीट करता था।

जांच में हुई आरोपों की पुष्टि : लोकेश मां-बेटी दोनों के नाम की जमीन खुद के नाम करवाने के लिए दबाव बनाता था। लोकेश और उसके परिवार के बर्ताव से दोनों मां-बेटी परेशान थी। जिसके चलते दोनों ने 1 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत से बरामद सुसाइड़ नोट के आधार पर मामले को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज िकया गया था, लेकिन संगीता के भाई विलास पिसे (47), माथनी निवासी ने घटना के लिए लोकेश और उसके परिवार के सदस्यों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने से उक्त लोगों के खिलाफ दहेज बली कानून और आत्महत्या के लिए मजबुर करने का मामला दर्ज किया गया है।


Created On :   5 May 2026 2:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story