- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मेडिकल में एक्स्पायरी मेडिसिन से...
Nagpur News: मेडिकल में एक्स्पायरी मेडिसिन से भरा है कमरा, बाकी खुले में

Nagpur News शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेडिकल) में दवाओं की किल्लत आम बात है। ओपीडी में आने वाले अधिकतर मरीजों को आवश्यक दवाइयां नहीं मिल पाती। जिसके चलते बाहर से दवाइयां खरीदना पड़ता है। वहीं कोविडकाल में संग्रहित हो चुकी दवाएं एक्स्पायरी होने से उन्हें नष्ट करने की नौबत आ चुकी है। छह महीने पहले एक ट्रक दवा नष्ट की गई थी। अब एक ट्रक दवा और हैं, जिसे नष्ट करने के लिए संबंधित कंपनी को सूचना दी गई है।
समय बीतने के साथ दवा हो गई बेकार
मेडिकल के स्टोर रूम में बड़ी मात्रा में एक्स्पायरी दवा रखी हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब एक ट्रक भर दवाइयां नवंबर 2025 में नष्ट की जा चुकी है, जबकि इतनी ही मात्रा अब भी स्टोर में पड़ी हुई है। इन एक्सपाइरी दवाइयों में अधिकांश दवाइयां कोविडकाल की बतायी जा रही है। उस समय सरकारी आपूर्ति एजेंसी हाफकिन्स के माध्यम से दवाइयां भेजी गई थीं। इसके अलावा कुछ समाजसेवी संगठनों व सीएसआर के माध्यम से प्राप्त हुई थी। दवाओं का वितरण न होने से दवाइयां बच गई। जाे समय बीतने के साथ एक्स्पायरी यानी बेकार हो चुकी है। इस समय स्टोर रूम में एक्सपाइरी दवाइयों के कारण नई दवाइयां रखने की जगह नहीं है। एक पूरा कमरा एक्स्पायरी दवाओं से भरा है। कुछ दवाइयां बाहर खुले में रखी गई हैं। मौसम के बदलाव के चलते दवाओं पर असर होता है, जो स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से खतरा बताया जा रहा है।
पिछले साल की थी एक ट्रक दवाइयां नष्ट
बायो मेडिकल वेस्ट के निपटान को लेकर भी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल का बायो मेडिकल वेस्ट निपटाने की जिम्मेदारी सुपर्ब हाईजेनिक डिसपोजल्स कंपनी के पास है। सूत्रों का दावा है कि नवंबर 2025 में एक ट्रक एक्स्पायरी दवाइयां नष्ट की थीं। जिनमें पीपीई किटस्, मास्क, सैनिटाइजर, कैल्शियम टैबलेट, इंजेक्शन और अन्य दवाइयां शामिल थीं। अब भी बड़ी मात्रा में एक्स्पायरी दवाइयां उठाने के लिए सूचना दी गई हैं। बताया गया कि मेडिकल प्रशासन ने कंपनी को पत्र देकर दवाइयां को उठाने का अनुरोध किया है। लेकिन कंपनी द्वारा दवाइयां नहीं उठायी गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी का करीब 25 लाख रुपये बकाया है। दिसंबर 2025 को कंपनी को भुगतान नहीं किया गया है।
Created On :   6 May 2026 11:32 AM IST














