बिहार में अपराधियों का बोलबाला, सीएम के पास कोई विजन नहीं तेजस्वी यादव

बिहार में अपराधियों का बोलबाला, सीएम के पास कोई विजन नहीं तेजस्वी यादव
बिहार में खराब कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा। नालंदा में सिपाही की हत्या और आरा में एक पूर्व अधिकारी की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रदेश में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है। बच्चियों, व्यापारियों, युवाओं और बुजुर्गों समेत कोई भी सुरक्षित नहीं है।

पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में खराब कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा। नालंदा में सिपाही की हत्या और आरा में एक पूर्व अधिकारी की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रदेश में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है। बच्चियों, व्यापारियों, युवाओं और बुजुर्गों समेत कोई भी सुरक्षित नहीं है।

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके पास न कोई विजन है और न ही कोई रोडमैप, उनसे बिहार नहीं संभल रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले छह महीनों में अपराध और बढ़ेगा। तेजस्वी ने बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो चुकी है और बिहार सरकार का खजाना खाली है।

नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में फिलहाल ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चल रहा है। उनके मुताबिक, जो लोग पैसे दे रहे हैं, उन्हें अच्छी जगहों पर तैनाती मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें मुख्यमंत्री पद की गरिमा और इस जिम्मेदारी के अनुरूप ज्ञान की कमी है। राशन व्यवस्था और महंगाई का मुद्दा उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि लोगों को गेहूं और चावल भी सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने सवाल उठाया कि केवल अनाज मिलने से भोजन की जरूरत पूरी नहीं होती, क्योंकि खाना बनाने के लिए साग-सब्जी, मसाले और तेल भी चाहिए। इन आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम लोगों की परेशानी का अंदाजा बाजार में जाकर लगाया जा सकता है। वहीं, वैशाली जिले के राघोपुर में हुए नाव हादसे पर तेजस्वी यादव ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद हृदयविदारक घटना है और ऐसा किसी परिवार के साथ नहीं होना चाहिए।

हादसे में कई परिवारों के बच्चों की मौत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पूरी पीढ़ियां प्रभावित हुई हैं। घटनास्थल पर दिखे दृश्य बेहद दर्दनाक थे। तेजस्वी ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को कम से कम तीन डिसमिल जमीन दी जानी चाहिए।

इस मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी इस घटना से काफी दुखी हैं। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के बावजूद लालू यादव की इच्छा पीड़ित परिवारों से मिलने की थी। तेजस्वी के मुताबिक, गुरुवार को पीड़ित परिवारों की लालू यादव से मुलाकात हुई, जहां उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि राजद पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Oct 2026 8:40 PM IST

Tags

Next Story