बिहार में जो करेगा अपराध, उस पर कार्रवाई तय, इस पर राजनीति सही नहीं संजय जायसवाल

बिहार में जो करेगा अपराध, उस पर कार्रवाई तय, इस पर राजनीति सही नहीं  संजय जायसवाल
बिहार में पुलिस एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की टिप्पणी के बाद भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो भी बिहार में अपराध करेगा, उस पर कार्रवाई होगी, इसमें कोई राजनीति की बात नहीं है।

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। बिहार में पुलिस एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की टिप्पणी के बाद भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो भी बिहार में अपराध करेगा, उस पर कार्रवाई होगी, इसमें कोई राजनीति की बात नहीं है।

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "अपराधी चाहे किसी भी जाति का हो, उसका एनकाउंटर होगा। सरकार ने यह संदेश साफ तौर पर दे दिया है कि अगर आप अपराध करेंगे, तो आपके साथ अपराधी जैसा ही बर्ताव किया जाएगा। अगर कोई अपराधी अपराध करके भाग जाता है या पुलिस पर गोली चलाता है, तो क्या पुलिस उसे यूं ही जाने देगी? बिहार सरकार ने यह पक्का इरादा कर लिया है कि कोई भी अपराधी, चाहे वह किसी भी जाति का हो, अगर अपराध करेगा तो उसे सजा भुगतनी ही पड़ेगी।"

दिल्ली में बकरीद को लेकर जारी नई गाइडलाइंस पर संजय जायसवाल ने कहा, ''यह बिल्कुल सही फैसला है। सभी को सभी समुदायों और सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। अपना त्योहार अच्छे से मनाएं। समाज को भाईचारा बनाए रखना चाहिए तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण और उचित तरीके से मनाना चाहिए।"

उन्होने कहा कि त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं। हालांकि, हर मुसलमान का यह भी कर्तव्य है कि वह दूसरों का, उनकी संस्कृति का और उनकी भावनाओं का सम्मान करे, विशेष रूप से गायों और उनके प्रति सम्मान रखना भी उनका कर्तव्य है।

बता दें कि दिल्ली सरकार ने बकरीद को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने स्पष्ट किया कि बकरीद के अवसर पर गोवंश, गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी देना पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसा करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे और जेल जाना पड़ सकता है।

कर्नाटक सरकार द्वारा इंजीनियरिंग और अन्य कोर्सों के लिए सीटों का आवंटन शुरू करने और इसे नीट से अलग करने के कदम पर भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा, "इंजीनियरिंग और नीट के बीच क्या संबंध है, यह केवल सिद्दारमैया ही बता सकते हैं। कर्नाटक सरकार को इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। इंजीनियरिंग का नीट से कोई लेना-देना ही नहीं है। इस मामले में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। सच सबके सामने आना चाहिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 May 2026 7:29 PM IST

Tags

Next Story